विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने धुरंधर स्टाइल में श्रीलंका से लिया बदला, लगाई 18 बाउंड्री, 324 की स्ट्राइक से कूटे रन

वैभव सूर्यवंशी ने धुरंधर स्टाइल में अपना बदला लिया है. श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई झड़प का वैभव ने बल्ले से जवाब दिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने धुरंधर स्टाइल में श्रीलंका से लिया बदला, लगाई 18 बाउंड्री, 324 की स्ट्राइक से कूटे रन
Vaibhav Sooryavanshi 29 Ball 94 Runs vs Sri lanka A Tri Series Final

पिछली बार जब दांबुला में इंडिया ए और श्रीलंका ए टीमें भिड़ीं थी तो वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से झड़प हुई थी. ऐसे में रविवार को होने वाले फाइनल पर फैंस की निगाहें खास तौर पर इस पर थीं कि वैभव कैसा खेलते हैं. वैभव ने मैच से पहले अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बता दिया था कि उनके मन में क्या है. 100 लिखकर दंगल के गाने के साथ वैभव ने इरादे जाहिर किए थे और जब वह क्रीज पर आए तो पहली ही गेंद से उनके इरादे झलकने लगे. वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वैभव के कोहराम का नतीजा यह था कि एक समय टीम इंडिया का प्रोजेक्टड स्कोर 813 का था. वैभव भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने फैंस को एक बार फिर झूमने पर मजबूर कर दिया.

धुरंधर स्टाइल में वैभव का बदला

भारतीय टीम अब आयरलैंड के दौरे पर जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि वैभव का डेब्यू होगा. ऐसे में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से पहले अपने आखिरी मुकाबले में वैभव ने गदर काट दिया. इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंद खेली, लेकिन रन कूटे 96. यह कोई टी20 मैच नहीं था, बल्कि वनडे है और इस फॉर्मेट में भी वैभव का स्ट्राइक रेट 324 का रहा. वैभव ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए. यानी पारी की 18 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ बाउंड्री लगाई. कहना गलत नहीं होगा कि वैभव ने उस झड़प का धुरंधर स्टाइल में रिवेंज लिया है. 

श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई थी झड़प

मैच खत्म होने के बाद जब सूर्यवंशी और उनके साथी सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट रहे थे तो श्रीलंकाई टीम ने कुछ ज्यादा ही जोश में जश्न मनाया. हालांकि टीवी कैमरों ने सूर्यवंशी को गुस्से में मथुलन की ओर बढ़ते हुए कैद किया और उनके साथी खिलाड़ी विशेन हलम्बेज बीच-बचाव के लिए आ गए. इसकी वजह शायद वह बात थी जो गेंदबाज ने 15 साल के खिलाड़ी को तीन गेंद पर सफलतापूर्वक रोकने के बाद कही थी. सूर्यवंशी को फील्डर को धक्का देते देखा गया और फील्डर ने भी उनकी तरफ बढ़ने की कोशिश की. श्रीलंका के सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया जिससे कि मामला हाथ से नहीं निकले. इस मामले में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन लिया गया. 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 454 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, लगाई लिस्ट ए की सबसे तेज फिफ्टी

यह भी पढ़ें: जो रूट का तहलका, टेस्ट में 14 हजार रन पूरे, 149 सालों के इतिहास में ऐसा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India A, Sri Lanka A
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com