भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दिखा रहा है कि उसकी भविष्य के खिलाड़ियों को लेकर नीति बहुत ही जानदार है. और इसका सबूत है दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप (Under-19 World Cup 2024) में भारतीय युवाओं का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल (U-19 World Cup Final) में जगह बनाना. भारतीय युवा लड़ाके खिताबी टक्कर में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे. भविष्य के कई सितारों से सुसज्जित भारतीय युवा टीम ने गुजरे मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, तो वहीं वीरवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से मात दी, लेकिन अगर पाकिस्तान बड़ी गलती नहीं करता, तो करोड़ों प्रशंसकों को रविवार को भारत vs पाकिस्तान मुकाबले का दीदार होता, लेकिन आईसीसी के नया नियम पाकिस्तान युवाओं के सपने को चूर कर गया.
यह भी पढ़ें:
Watch: द ग्रेट खली के 'रांग हैंड सिक्स' ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर आई कमेंटों की बाढ़
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Let's ignore what's said in scripted interviews pic.twitter.com/y3LtW7ZbiC
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 9, 2024
पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक समय अली रजा (4 विकेट) के बूते दमदार वापसी की थी. और सभी मानकर चल रहे थे कि रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत-पाकिस्तान ही आमने सामने होंगे. एक समय मुकाबला इस स्टेज पर आ खड़ा हुआ, जब पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन बनाने थे. लेकिन यहीं ICC का नया नियम पाकिस्तान पर भारी पड़ा और उसे 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ ही उसका फाइनल में खेलने का सपना भी चूर हो गया.
ICC का यह नियम पड़ा भारी
आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप से पहले टी20 इंटरनेशनल में लागू किया था, जबकि वनडे में यह नियम साल 2022 में ही अस्तित्व में आ गया था. नियम के हिसाब से प्रत्येक पारी में प्रत्येक ओवर के लिए निर्धारित समय से ज्यादा समय लेने के कारण फील्डिंग टीम पर पेनल्टी लगाई जाती है. इसके तहत फील्डिंग को टीम एक अतिरिक्त फील्डर तीस गज के घेरे में रखना होगा. उदाहरण के तौर पर अगर कोई टीम निर्धारित समय में 48 ओवर ही फेंक पाती है, तो उसे आखिरी दो ओवर में अतिरिक्त फील्डर को तीस गज के घेरे में बुलाना होगा और घेरे के बाहर सिर्फ चार ही फील्डर तैनात रहेंगे.
पाकिस्तान ने कर दी यह गलती
वीरवार को पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने तय समय में 49 ओवर फेंके. इसके बाद उन्हें फाइनल लीग के बाउंड्री से ऊपर लागर तीस गज के घेरे में लाना पड़ा. और हुआ यह कि अगले ओवर की पहली ही गेंद ऑस्ट्रेलियाई नंबर-8 बल्लेबाज मैकमिलन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइनलेग से होकर चार रन के लिए चली गई. इसी स्टेज पर कमेंट्री कर रहे विंडीज के पूर्व दिग्गज इयान बिशप ने कहा कि अगर पाकिस्तान टीम कोटे के ओवर समय पर फेंकती, तो फील्डर बाउंड्री पर होता. और ऑस्ट्रेलिया को एक ही रन मिलता. अगर पाकिस्तान जीता, तो यह अंडर-19 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का दूसरा फाइनल होता. इससे पहले दोनों देश साल 2006 विश्व कप फाइनल में भिड़े थे. इसमें पाकिस्तान जीतने में सफल रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं