विज्ञापन

टी20I में सबसे तेज करियर का पहला अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi create history: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 में भारत को 7 विकेट से जीत मिली, इस जीत में वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने अपने परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीत लिया.

टी20I में सबसे तेज करियर का पहला अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
IND vs ZIM, Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास

FASTEST T20I MAIDEN FIFTY, IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जमा लिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 में वैभव ने 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया और 19 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी में कई रिकॉर्ड बनाए जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया. इंग्लैंड में 15 साल के इस युवा बल्लेबाज का बल्ला शांत रहा था. लेकिन जिम्बाबे के खिलाफ पहले ही मैच में तूफानी पारी खेलकर धमाका कर दिया. एक ओर जहां वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने तो वहीं दूसरी ओर सबसे तेज टी20I करियर का पहला अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं जिन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक 28 गेंदों में जमाया था. वहीं ईविन लुईस जिन्होंने अपने टी-20 इंटरनशेनल करियर का पहला शतक लगाने में  भी 28 गेंद का सामना किया था. 

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने अपने करियर में पहला टी-20 इंटरेनशनल अर्धशतक 29 गेंदों में ठोका था. इसके बाद नंबर आता है देवदत्त पडिक्कल का जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला अर्धशतक 32 गेंद पर ठोका था. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारत की धमाकेदार जीत

बता दें कि वैभव ने 15 साल118 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने का कमाल किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बिहार के लाल ने अपनी 50 रन की तूफानी पारी में 4 चौके औऱ 4 छक्के लगाने में सफलता हासिल की थी. 

इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की थी औऱ 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए जिसके बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 13.2 ओवर में मैच को जीत लिया. मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मयंक ने मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर दो विकेट लिए थे. 

ये भी पढ़े- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com