विज्ञापन

IPL इतिहास के टॉप 5 ड्रीम डेब्यू, किसी ने पहले ओवर में मचाई खलबली तो किसी ने धुआंधार शतक ठोक रचा इतिहास

जानते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनका आईपीएल डेब्यू ऐतिहासिक रहा है जिसे फैन्स कभी नहीं भूल पाएंगे. 

IPL इतिहास के टॉप 5 ड्रीम डेब्यू, किसी ने पहले ओवर में मचाई खलबली तो किसी ने धुआंधार शतक ठोक रचा इतिहास
Best debut in IPL history: आईपीएल इतिहास के पांच सबसे रोमांचक डेब्यू

Most successful IPL debuts ever: विदर्भ के प्रफुल हिंगे ने हाल ही में 2026 सीजन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए IPL के इतिहास में सबसे शानदार बॉलिंग डेब्यू कर इतिहास रच दिया. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपना डेब्यू करते हुए, हिंगे अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बन गए, उन्होंने 2.3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लेकर अपना शानदार स्पेल खत्म किया, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्रे प्रिटोरियस जैसे टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाजों को आउट किया. ऐसे में जानते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनका आईपीएल डेब्यू ऐतिहासिक रहा है जिसे फैन्स कभी नहीं भूल पाएंगे. 

IPL इतिहास के टॉप 5 ड्रीम डेब्यू

1. प्रफुल हिंगे (SRH Vs RR, 2026)

परफॉर्मेंस: 4/13 (3.0 ओवर)

13 अप्रैल, 2026 को, विदर्भ के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसा कमाल किया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं थी. प्रफुल पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट लिए. उन्होंने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट किया.

2. अल्जारी जोसेफ (MI बनाम SRH, 2019)

परफॉर्मेंस:  6/12 (3.4 ओवर)

आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़ों का ऑल-टाइम रिकॉर्ड जोसेफ के नाम है. लसिथ मलिंगा की जगह डेब्यू करते हुए, उन्होंने SRH की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था और 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. 

3. ब्रेंडन मैकुलम (KKR बनाम RCB, 2008)

परफॉर्मेंस: 158* (73 गेंदें)

आईपीएल इतिहास  के बिल्कुल पहले मैच में ही, मैकुलम ने डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाकर एक नया पैमाना तैयार किया था. 158 रन की पारी में 13 छक्के शामिल थे और यह अब तक का एकमात्र ऐसा मौका है जब किसी खिलाड़ी ने अपने पहले IPL मैच में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली है. 

4. माइकल हसी (CSK बनाम PBKS, 2008)

परफॉर्मेंस: 116* (54 गेंदें)

माइकल हसी उन 2  खिलाड़ियों में से एक हैं (मैकुलम के साथ) जिन्होंने अपने IPL डेब्यू पर शतक बनाया है. उनकी यह पारी आईपीएल लीग के पहले मैच के ठीक एक दिन बाद आई थी,माइकल हसी का आईपीएल डेब्यू भी काफी यादगार रहा था. 

5. एंड्रयू टाय (GL बनाम RPS, 2017)

परफॉर्मेंस: 5/17 (4.0 ओवर)

एंड्रयू टाय एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू पर 5 विकेट लिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी. उनकी विविधता वाली गेंदें, विशेष रूप से नकलबॉल उनकी काफी खतरनाक हुआ करती थी. 

ये भी पढ़ें- Video: सपने सच होते हैं... विराट कोहली से मिलकर इमोशनल हुए मुकुल चौधरी, रिएक्शन ने जीता दिल

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, भारत के पहले बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com