विज्ञापन

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: फाइनल और सेमीफाइनल के टिकटों की बिक्री आज से, भारत-पाकिस्तान फाइनल कितना मुमकिन, कहां-कैसे खरीदें टिकट?

IND vs PAK T20 WC 2026 Final Scenario and Tickets: भारतीय टीम को सुपर-8 में अपना अगला मैच कल ज़िंबाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेलना है. जबकि, इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की सुपर-8 में हार के बाद उनके लिए भी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है.

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: फाइनल और सेमीफाइनल के टिकटों की बिक्री आज से, भारत-पाकिस्तान फाइनल कितना मुमकिन, कहां-कैसे खरीदें टिकट?
IND vs PAK T20 WC 2026 Final Scenario and Tickets:

IND vs PAK T20 WC 2026 Final Scenario and Tickets: टी-20 वर्ल्ड कप में कौन-सी चार टीमें सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने वाली टीमों के नाम अभी तय होने से बहुत दूर हैं. ग्रुप-8 की दोनों टीमों में होड़ मची हुई है. इस बीच आईसीसी ने एलान कर दिया है कि आज शाम 7 बजे से (24 फ़रवरी) फ़ाइनल और सेमीफ़ाइनल की टिटकें मिलनी शुरू हो जाएंगी. भारतीय टीम को सुपर-8 में अपना अगला मैच कल ज़िंबाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेलना है. जबकि, इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की सुपर-8 में हार के बाद उनके लिए भी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. इन सबके बावजूद क्रिकेट के जुनूनी फ़ैंस की ये उम्मीद बची हुई है कि भारत-पाकिस्तान फ़ाइनल भी मुमकिन हो सकता है. हालांकि, अगर ऐसा होता है तो बहुत सारे गणितीय समीकरणों के ज़रिये ही मुमकिन हो पायेगा.  

फैंस किन सेमीफाइनल के टिकट कैसे खरीदें

आज टिकट बिक्री शुरू होगी तो कम-से-कम इतना तय है कि टूर्नामेंट की आखिरी चार या आख़िरी दो टीमें चाहे जो भी बनें, फ़ैन्स 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफ़ाइनल, 5 मार्च को होनेवाले दूसरे सेमीफ़ाइनल और 8 मार्च को होनेवाले फ़ाइनल के लिए अपनी सीटें बुक कर सकेंगे. 

क्या ध्यान रखकर फैंस खरीदें टिकट 

बड़ा सवाल ये है कि पहला सेमीफ़ाइनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम या फिर कोलकाता में. दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना तय है. ऐसे में दर्शकों के मन में कई सवालों के जवाब अभी साफ़ नहीं हो सकते. ऐसे में उन्हें टिकट बुक करने में ऊहापोह का सामना तो जरूर करना पड़ेगा. फ़ैन्स को सिर्फ़ फ़ाइनल या सेमीफ़ाइनल के हिसाब से अपने टिकटों को बुक करने का चांस लेना पड़ेगा, टीमों के हिसाब से नहीं.

4 मार्च को कोलंबो में हो सकता है पहला सेमीफाइनल

अगर पाकिस्तान पहले सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर जाता है तो ये ये मैच 4 मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान नहीं क्वालिफाई कर पाता है और श्रीलंका क्वालिफ़ाई कर जाता है तो भारत के अलावा किसी दूसरी टीम के साथ भी वो श्रीलंका में ही सेमीफ़ाइनल मैच खेलेगा.  

कोलकाता में भी 4 मार्च को हो सकता है पहला सेमीफाइनल

अगर पाकिस्तान या श्रीलंका की टीमें सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं करती हैं तो ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 4 मार्च को खेला जाएगा. 

फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो या अहमदाबाद में 

अगर पाकिस्तान फ़ाइनल में पहुंच जाता है तो ये मैच 8 मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है तो फ़ाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा.  

तो पैसे होंगे वापस..

अगर फ़ाइनल या सेमीफ़ाइनल-1 मैच नहीं हो पाते हैं तो दर्शकों के उनके पैसे वापस मिल जाएंगे. ये सभी टिकट आधिकारिक तौर पर tickets.t20worldcup.com पर मिल सकेंगे. 

सुपर-8 के ग्रुप में 8 टीमों का हाल

टीम (ग्रुप-1)खेलेजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रनरेट
वेस्ट इंडीज़11002+5.350
द. अफ्रीका11002+3.880
भारत10100-3.880
जिम्बाब्वे10100-5.350
टीम (ग्रुप-2)खेलेजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रनरेट
इंग्लैंड22004+1.491
न्यूज़ीलैंड100110.000
पाकिस्तान20111-0.461
श्रीलंका10100-2.550

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com