Impact player Rule: कुछ दिन पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंपैक्ट प्लयेर को लेकर ऐसा सुर लगाया कि बात खेल के कई दिग्गजों से होती हुई बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) तक जा पहुंची. बीच में यह मुद्दा शांत रहा, लेकिन अब पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इसे लेकर बहुत बड़ी बात कह ही है. कोहली ने रोहित से सहमति जताते हुए इंपैक्ट प्लेयर रूल की आलोचना करते हुए कहा कि इसने खेल का संतुलनन बिगाड़ दिया है. आईपीएल के पिछले सत्र से पारी के बीच में स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारने का नियम शुरू हुआ है जिस पर रोहित ने भी नाराजगी जताई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब कोहली ने जियो सिनेमा से कहा, ‘मैं रोहित का समर्थन करता हूं. मनोरंजन खेल का एक पहलू है, लेकिन संतुलन भी होना चाहिये. इससे खेल का संतुलन बिगड़ा है और कई लोगों को ऐसा लगता है , सिर्फ मुझे नहीं.' रोहित ने पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं इस नियम का मुरीद नहीं हूं. इससे हरफनमौलाओं पर विपरीत असर पड़ेगा. क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं.'
उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों को लग रहा है कि हम क्या करें. मैंने कभी ऐसा नहीं देखा जब गेंदबाजों को लगता है कि वे हर गेंद पर चार या छह रन देंगे. हर टीम के पास बुमराह या राशिद खान तो है नहीं.' उन्होंने कहा, ‘एक अतिरिक्त बल्लेबाज के कारण पावर-प्ले में मैं 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से खेल रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि आठवें नंबर पर भी एक बल्लेबाज है. मेरा मानना है कि शीर्ष स्तर पर क्रिकेट में इस तरह का दबदबा नहीं होना चाहिये बल्ले और गेंद के बीच समान संतुलन होना चाहिये.'
कुछ दिन पहले ही BCCI सचिव जय शाह ने कहा था कि यह नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया है ताकि दो भारतीय खिलाड़ियों को एक मैच में मौका मिल सके. कोहली ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि जय भाई ने कहा है कि वह इसकी समीक्षा करेंगे और मुझे यकीन है कि ऐसा निष्कर्ष निकलेगा कि खेल में संतुलन पैदा हो सके. सिर्फ चौके या छक्के की क्रिकेट में रोमांचक नहीं होते .160 का स्कोर बनाकर जीतना भी रोमांचक होता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं