अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ ही घंटो का समय बचा है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 8 हजाह से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है. समारोह के लिए आमंत्रित किये गए 8,000 से अधिक लोगों की लंबी सूची में, प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं. इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए कई हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी है जबकि कुछ कार्यक्रम से पहले पहुंचेंगी. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंच चुके हैं, जबकि अनिल कुंबले रविवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. कुंबले के देर शाम तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है. इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीरेंद्र सहवाग ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,"संभवत: यह पहला रविवार है, जब सोमवार का इतनी बेसबरी से इंतजार हो रहा है. श्री राम जय राम जय जय राम." वीरेंद्र सहवाग उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम मंदिर को फूलों और विशेष रोशनी से सजाया गया है.
Probably the first Sunday, jab Monday ka itni Besabri se intezaar ho raha hai.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 21, 2024
Shree Ram Jai Ram Jai Jai Ram
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे वेंकटेश प्रसाद ने एक्स पर लिखा,"जय श्री राम. क्या क्षण है. सभी जीवन भर की एक घटना का गवाह बनने के लिए तैयार हैं. हमारे सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक. संपूर्ण अयोध्या और हमारे राष्ट्र का अधिकांश भाग खुशी से झूम रहा है. अयोध्यापति श्री रामचन्द्र जी की जय."
बता दें, भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत, शेफाली शाह, अभिनेता पवन कल्याण एवं रणदीप हुड्डा अयोध्या पहुंच गए हैं. रविवार को अपने फिल्म निर्माता पति विपुल शाह के साथ अयोध्या पहुंचीं शेफाली शाह ने कहा कि वे यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हैं. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को आमंत्रित किया गया है. पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा आर अश्विन और हरमनप्रीत कौर, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा को भी आमंत्रित किया गया है.
इनके अलावा भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, लंबी दूरी की धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है. साथ ही महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु और उनके प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है. यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: कभी नहीं देखा होगा ऐसा: किसी का पोता, तो किसी का बेटा अंडर-19 विश्व कप में खेल रही भाई-भतीजों की फौज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं