Keshav Maharaj ahead of Ram Mandir's Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों का आयोध्या पहुंचा जारी है. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंच चुके हैं जबकि अनिल कुंबले की देर शाम तक अयोध्या में होंगे. राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने भी राम मंदिर के लिए भारतीय को बधाई देते हुए अपना वीडियो जारी किया है. केशव महाराज का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केशव महाराज ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में केशव महाराज से कहा,"आप सभी को नमस्ते, कल अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन के लिए मेरी तरह से सभी भारतीय और साउथ अफ्रीका के लोगों को बधाई. मैं आशा करता हूं सभी को जीवन में शांति रहे और आध्यात्म का ज्ञान मिले. जय श्री राम."
Keshav Maharaj wishes everyone ahead of the Pran Pratishtha of Lord Rama in Ram Temple. pic.twitter.com/zU00hr7DgJ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 21, 2024
बता दें, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एक केशव महाराज भारतीय मूल के हैं. हाल ही में भारत में हुए विश्व कप के दौरान उन्होंने मंदिरों का दौरा किया था. वहीं जब भारतीय टीम हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई थी, उस दौरान पहले टेस्ट सीरीज में जब केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए आए थे तब मैदान पर 'राम सिया राम' गाना बजाया गया था. इस दौरान केएल राहुल ने केशव महाराज से पूछा था, आप जब भी बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो यह गाना जरूर चलाया जाता है. केशव महाराज ने इसके बाद हां में जवाब दिया था.
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कई क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. इनके अलावा पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव के साथ साथ सचिन तेंदुलकर, 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले को आमंत्रित किया गया है.
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: वेंकटेश प्रसाद ने शेयर की अयोध्या की तस्वीरे, अनिल कुंबले भी पहुंचे लखनऊ
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक की जगह इस खिलाड़ी को मौका देकर चौंकाया, 22 महीने पहले खेला था आखिरी टेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं