- भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज
- रोहित शर्मा ने भारत के लिए खेले 400 मैच
- अश्विन ने भी दर्ज किया अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कई रिकॉर्ड बने. आधे दिन तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई लेकिन बाद में पिच के बर्ताव को देखकर ऐसा लगा कि भारत ने जो 252 बनाए हैं वो इस पिच पर कोई खराब नहीं हैं. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iye) के बड़े अर्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की धारदार गेंदबाजी से भारत ने 252 रन बनाने के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 86 रहा. भारतीय बल्लेबाजों को जहां श्रीलंका के स्पिनरों की टर्न और असमान उछाल लेती गेंदों ने परेशान किया तो वहीं मेहमान टीम के बल्लेबाजों को मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों ने मुश्किल में डाला.
यह पढ़ें- ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को पाकिस्तान में मिल रहा है ऐसा खाना, लाबुशेन ने PHOTO शेयर किया
पिंक टेस्ट के पहले दिन कई ऐसे रिकॉर्ड बने जिनके बारे में आपको जानना चाहिए :
1. पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट
भारत के द्वारा पहले दिन 252 रन बनाने के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 86 रन रहा. दिन-रात टेस्ट के पहले दिन पलड़ा पूरी तरह से भारत के पक्ष में झुका रहा . पहले दिन 16 विकेट गिरे जो दिन-रात्रि के टेस्ट में एक दिन में सर्वाधिक विकेट गिरने का नया रिकॉर्ड है. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किए जबकि एक विकेट अक्षर पटेल के हाथ लगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
.@Jaspritbumrah93's twin strikes
— BCCI (@BCCI) March 12, 2022
Two dismissals of similar fashion - one right-handed, the other left-handed but the same bowler and same fielder. Lovely bowling and catching on display.
📽️📽️https://t.co/CkXMU1WlaW @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/oEWCA9Ic5E
2. रोहित का 400वां मैच
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले दिन अपने 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए. अभी तक अपने करियर में वो कुल 45 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. भारत के लिए 400 मैच खेलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. रोहित (Rohit Sharma) अपने 45 टेस्ट मैचों में 46 की औसत से 3091 रन बना चुके हैं.
3. अश्विन ने पूरे किए 250 मैच
रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में उतरते ही भी अपने करियर के 250 मैच पूरे कर लिए हैं. अश्विन ने अभी तक अपने करियर में कुल 86 टेस्ट, 113 वनडे और 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. अश्विन ने इस पहले मैच में बल्ले से 13 रनों का योगदान दिया तो लेकिन गेंद से अभी तक कोई कमाल नहीं कर पाए हैं. कुल 86 टेस्ट मैचों में अश्विन के नाम 436 विकेट हैं जोकि अनिल कुंबले के बाद सबसे ज्यादा हैं.
4. मयंक के लिए बना बुरा रिकॉर्ड
2012 के बाद बीते 10 साल में ये पहली बार था जब कोई भारतीय ओपनर टेस्ट मैच में रन आउट का शिकार हुआ. इससे पहले ये वाक़या वीरेंद्र सहवाग के साथ गुज़रा था. बैंगलोर में खेले जा रहे इस दूसरे टेस्ट मैचे के शुरुआत में ही मयंक सिर्फ 7 गेंद खेलने के बाद रन आउट हो गए उन्होंने चार रन बनाए. मयंक भारत के लिए अपना 21 टेस्ट मैच खेल रहे हैं.
5. बदनसीब श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए, जो बहुत ही क्लीन हिट थे. अय्यर की बदनसी यह रही कि इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद अय्यर अपना शतक पूरा नहीं कर सके. अय्यर के लिए वैसे अभी बहुत मौके हैं वे अपने करियर का चौथा ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं.
बल्लेबाज स्कोर बनाम समय
- वेंगसरकर 96 पाकिस्तान 1987 (चेन्नई)
- सचिन 90 इंग्लैंड 2001 (बेंगलुरु)
- सहवाग 99 श्रीलंका 2010 (कोलंबो)
- श्रेयस 92 श्रीलंका 2022 (बेंगलुरु)
IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं