टीम इंडिया धीरे-धीरे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) की ओर बढ़ रही है, तो इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसी साल जुलाई से लेकर अगले साढ़े तीन साल के लिए नए कोच पद के लिए आवेदन जारी कर दिया है. और यह चर्चा का विषय है क्योंकि बोर्ड ने पहली बार इतनी लंबी अवधि के करार के लिए आवेदन जारी किया है, तो बड़ी संख्या में सपोर्ट स्टॉफ के सदस्यों के लिए भी एप्पलीकेशन मंगवाई गई हैं. बहरहाल, फैंस ने अभी से अनुमान लगाना शुरू कर दिया है. कुछ कह रहे हैं कि यह वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं, तो एक वर्ग कह रहा है कि इस बार विदेशी कोच जिम्मेदारी संभालेगा. यहां यह भी चर्चा है कि हेड कोच का सालाना वेतना कितना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इतनी मोटी रकम मिल सकती है नए हेड कोच को
जाहिर है कि जब हेड कोच की जिम्मेदारी तीनों ही फॉर्मेटों में एक विश्व स्तरीय टीम बनाने की तय की गई है, तो साफ है कि दुनिया का सबसे धनी बोर्ड नए कोच को मनचाही रकम देने में भी बिल्कुल नहीं हिचकिचाएगा. और हिचकिचाहट होनी भी नहीं चाहिए! BCCI द्वारा जारी विज्ञापन में नए कोच को वेतन की शर्त पर लिखा है, "यह बातचीत योग्या और अनुभव के हिसाब से होगा." कुल मिलाकर जैसा चेहरा और अनुभव होगा, रकम भी वैसी ही होगी. वैसे अगर कोचों के पिछले वेतन और जानकारों की मानी जाए, तो नए हेड कोच को बीसीसीआई सालाना 15 करोड़ रुपये तक की सैलरी ऑफर कर सकता है.
रवि शास्त्री और द्रविड को मिलती है इतनी सालाना फीस
पूर्व ऑलराउंडर शास्त्री जब साल 2017 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे, तो बीसीसीआई ने उनकी कमेंट्री से मिलने वाली रकम की भी क्षतिपूर्ति की थी. और सूत्रों के हवाले से इससे अलग पूर्व हेड कोच कोच को सालाना आठ करोड़ रुपये फीस बीसीसीआई से मिलती थी, जो समय के हिसाब से बढ़ती हुई दस करोड़ को पार कर गई. वहीं, राहुल द्रविड़ की नियुक्ति के समय दिग्गज बल्लेबाज को सालाना दस करोड़ रुपये का वेतन मिलता था. द्रविड़ को साल 2021 में दो साल का अनुबंध दिया गया था. फिर पिछले साल 2023 में विश्व कप में टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद द्रविड़ के करार को अगले कुछ और महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. अब द्रविड़ का कार्यकाल जून में होने वाले टी20 विश्व कप तक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं