विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2019

विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 साल के करियर को कुछ यूं किया याद, किया 'खास' ट्वीट

विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 साल के करियर को कुछ यूं किया याद, किया 'खास' ट्वीट
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दोनों मैचों में शतक लगाया था
  • 18 अगस्त को विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे किए
  • इस दिन को याद करते हुए ट्विटर पर कोहली ने खास अंदाज में किया याद
  • 18 अगस्त 2008 को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ किया था पर्दापण
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 18 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर उन्होंने ट्विटर पर एक बेहद खास ट्वीट करते हुए अपने सफर को याद किया. ट्वीट के साथ कोहली ने लिखा कि उन्‍होंने उन नेमतों का सपना नहीं देखा था जो ईश्वर ने इस दौरान उन्हें दी है. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज (West Indies Cricket team) के दौरे पर है. वहां टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपना नाम किया. इसके बाद उसने तीन वनडे मैचों की सीरीज को भी 2-0 से जीता. इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जिसका पहला मैच 22 अगस्त से शुरू होगा. 

स्टीव स्मिथ को बाउंसर से रिटायर्ड हर्ट करने पर बोले जोफ्रा आर्चर- जब उन्हें गेंद लगी तो...

ट्विटर पर अपनी 11 साल लंबी यात्रा को याद करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने लिखा, 'एक किशोर के रूप में आज ही के दिन 2008 में अपनी यात्रा को शुरू करने के लिए मैं उन नेमतों का सपना नहीं देख सकता था जो ईश्वर ने मुझे दी हैं. आप सभी को अपने सपनों का पीछा करने और हमेशा सही रास्ते पर चलने की शक्ति मिले.'

पूर्व कप्तान MS धोनी के संन्यास पर बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कह दी यह बड़ी बात

आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 18 अगस्त 2008 को दांबुला में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket team) के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. इस समय वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जिनके नाम बेशुमार रिकॉर्ड दर्ज है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान ने दोनों मैचों में शतक लगाया था. तीसरे मैच में शतक लगाने के साथ ही वह एक दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इसके साथ ही वह वनडे में 43वां शतक ठोककर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 49 शतक लगाने के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं. 

वीडियो: विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मतभेद से किया इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, West Indies, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com