विज्ञापन

आईपीएल के बाद बेहद व्यस्त है टीम इंडिया का शेड्यूल,टी20, वनडे की भरमार, खेलेगी सिर्फ 3 टेस्ट

भारतीय टीम इस साल के अंत तक कम से कम 23 टी20 और 16 वनडे खेलेगी. लेकिन टेस्ट खेलेगी, सिर्फ तीन, जिसमें दो टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे.

आईपीएल के बाद बेहद व्यस्त है टीम इंडिया का शेड्यूल,टी20, वनडे की भरमार, खेलेगी सिर्फ 3 टेस्ट
Team India Full Schedule From June 2026 to December 2026

आईपीएल के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. इस साल के अंत तक भारत को कम से कम 23 टी20 और 16 वनडे खेलने हैं. लेकिन टीम इंडिया सिर्फ 3 टेस्ट खेलेगी. इसके साथ ही सितंबर में अफगानिस्तान, भारत में ही भारत की मेजबानी करेगा, अगर इस दौरे को मंजूरी मिल जाती है तो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की संख्या बढ़नी तय है. तय शेड्यूल के अनुसार, भारत इस साल के अंत कर चार देश- आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बावे और न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जबकि अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की मेजबानी करेगा. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए वनडे अंतरराष्ट्रीय काफी अहम हो जाएंगे.

जून में अफगानिस्तान का दौरा

भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. आईपीएल फाइनल 31 मई को हुआ था और उसके पांच दिन बाद ही भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार है.

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच 
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
एकमात्र टेस्ट06-10 जूनन्यू चंडीगढ़सुबह 9:30 बजे से
भाकच- अफगानिस्तान-वनडे सीरीज
पहला वनडे13 जूनधर्मशालादोपहर 1:30  बजे से
दूसरा वनडे17 जूनलखनऊदोपहर 1:30  बजे से
तीसरा वनडे20 जूनचेन्नईदोपहर 1:30  बजे से

भारत का आयरलैंड दौरा

इस सीरीज के लिए भारतीय बी टीम जाएगी, इसकी संभावना अधिक है. भारत ने पिछले दो आयरलैंड दौरे के लिए बी टीम ही भेजी थी. क्या इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिलेगी? इसको लेकर सवाल हैं. आयरलैंड दौरे पर भारत दो टी20 मुकाबले खेलेगा. दोनों ही मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे.

भारत का आयरलैंड दौरा
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
पहला टी2026 जूनबेलफास्टशाम 7:30 बजे से
दूसरा टी2028 जूनबेलफास्टशाम 7:30 बजे से

भारत का इंग्लैंड दौरा

आयरलैंड का टूर करने  के बाद भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे. 

इंग्लैंड-भारत टी20 सीरीज
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
पहला टी2001 जुलाईचेस्टर-ले-स्ट्रीटरात 11 बजे से
दूसरा टी2004 जुलाईमैनचेस्टरशाम 7 बजे से
तीसरा टी2007 जुलाईनॉटिंघमरात 11 बजे से
चौथा टी2009 जुलाईब्रिस्टोलरात 11 बजे से
पांचवा टी2011 जुलाईसाउथैम्पटनरात 11 बजे से

इंग्लैंड-भारत वनडे सीरीज

पहला वनडे14 जुलाईबर्मिंघमशाम 5:30 बजे से
दूसरा वनडे16 जुलाईकार्डिफदोपहर 3:30  बजे से
तीसरा वनडे19 जुलाईलॉर्ड्स्दोपहर 3:30  बजे से

भारत का जिम्बाब्वे दौरा

इंग्लैंड के दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे जाएगी. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होगी.

जिम्बाब्वे-भारत टी20 सीरीज
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
पहला टी2023 जुलाईहरारेशाम 4:30 बजे से
दूसरा टी2025 जुलाईहरारेशाम 4:30 बजे से
तीसरा टी2026 जुलाईहरारेशाम 4:30 बजे से

अफगानिस्तान का संभावित दौरा

टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो सितंबर में भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. लेकिन यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि अफगानिस्तान, भारत की मेजबानी, भारत में ही करेगी. मतलब टीम इंडिया भारत में ही मेहनाम बन जाएगी. यह सीरीज के मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो सकते हैं. 

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

भारत को इसके बाद घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है. इस दौरे पर भारत और मेहमान टीम के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी, जबकि उसके बाद दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी.

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
पहला वनडे27 सितंबरतिरुवनंतपुरमदोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे30 सितंबरगुवाहाटीदोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे3 अक्टूबरन्यू चंडीगढ़दोपहर 2 बजे से
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज
पहला टी2006 अक्टूबरलखनऊशाम 7 बजे से
दूसरा टी2009 अक्टूबररांचीशाम 7 बजे से
तीसरा टी2011 अक्टूबरइंदौरशाम 7 बजे से
चौथी टी2014 अक्टूबरहैदराबादशाम 7 बजे से
पांचवां टी2017 अक्टूबरबेंगलुरुशाम 7 बजे से

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे के शेड्यूल का ऐलान बुधवार को किया गया है. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम  पांच टेस्ट, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी, जिसके बाद वनडे और फिर दो टेस्ट मैच होंगे.

न्यूजीलैंड-भारत टी20 सीरीज
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
पहला टी2022 अक्टूबरक्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे से
दूसरा टी2024 अक्टूबरक्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे से
तीसरा टी2027 अक्टूबरवेलिंगटनदोपहर 12:30 बजे से
चौथा टी2030 अक्टूबरऑकलैंडदोपहर 12:30 बजे से
पांचवां टी2001 नवंबरहैमिल्टन दोपहर 12:30 बजे से
न्यूजीलैंड-भारत वनडे सीरीज
पहला वनडे04 नवंबरऑकलैंडसुबह 7:30 बजे से
दूसरा वनडे07 नवंबरवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे से
तीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टन सुबह 7:30 बजे से
चौथा वनडे13 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे से
पांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे से

टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

न्यूजीलैंड-भारत टेस्ट सीरीज
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
पहला टेस्ट19-23 नवंबरवेलिंगटनसुबह 3:30 बजे से
दूसरा टेस्ट27 नवंबर-1 दिसंबरक्राइस्टचर्च सुबह 3:30 बजे से

भारत का श्रीलंका दौरा

न्यूजीलैंड से लौटने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगी. यह भारत की इस साल की आखिरी सीरीज होगी. दोनों देशों के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज
मैच
तारीख
जगहटाइमिंग
पहला वनडे13 दिसंबरदिल्लीदोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे16 दिसंबरबेंगलुरुदोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे19 दिसंबरअहमदाबाददोपहर 2 बजे से
भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज
पहला टी2022 दिसंबरराजकोटशाम 7 बजे से
दूसरा टी2024 दिसंबरकटकशाम 7 बजे से
तीसरा टी2027 दिसंबरपुणेशाम 7 बजे से

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मोहम्मद सिराज? आकिब नबी को मिल सकती है टेस्ट कैप

यह भी पढ़ें: 'एक बिहारी सब पर भारी' विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए दिया खास मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com