विज्ञापन

IND vs AFG: अफगानिस्तान को फिरकी के जाल में फंसाएंगे ये दो जादुई स्पिनर! अनिल कुंबले ने प्लेइंग 11 में शामिल करने की रखी मांग

Team India Playing 11 vs AFG: 6 जून से शुरू हो रही भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भारत की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा सुझाव दिया है.

IND vs AFG: अफगानिस्तान को फिरकी के जाल में फंसाएंगे ये दो जादुई स्पिनर! अनिल कुंबले ने प्लेइंग 11 में शामिल करने की रखी मांग
Team India Playing 11 vs AFG:

Anil Kumble on Team India Playing 11 vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांचक सफर शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. दोनों देशों के बीच 1 टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 6 जून से होने जा रहा है. भारतीय फैंस के लिए टेस्ट क्रिकेट का यह इंतजार पूरे 6 महीनों के लंबे अंतराल के बाद खत्म हो रहा है. ऐसे में टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पुराना दबदबा दोबारा कायम करना चाहेगी. सीरीज का यह एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जायेगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. बीसीसीआई (BCCI) ने इस टेस्ट मैच और वनडे सीरीज दोनों के लिए ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. हालांकि, वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट की चिंता लगातार बनी हुई है.

इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन कैसा होना चाहिए और विरोधी टीम को चित करने के लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए, इसे लेकर पूर्व कप्तान और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने एक बेहद महत्वपूर्ण सुझाव दिया है. स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कुंबले ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी खास राय रखी.

उन्होंने साफ तौर पर वकालत की है कि भारतीय पिचों के मिजाज को देखते हुए टीम इंडिया को अपनी अंतिम ग्यारह में कम से कम दो स्पेशलिस्ट स्पिनरों को जरूर शामिल करना चाहिए. कुंबले का मानना है कि केवल एक मुख्य स्पिनर के भरोसे मैदान पर उतरना अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ जोखिम भरा हो सकता है.

स्पिन डिपार्टमेंट को और मजबूत करने के लिए अनिल कुंबले ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े नाम सुझाए हैं. उन्होंने कहा कि टीम में अनुभवी कुलदीप यादव की जगह तो पक्की है ही, लेकिन उनके जोड़ीदार के रूप में युवा स्पिनर हर्ष दुबे को भी मौका दिया जाना चाहिए. कुंबले के मुताबिक, कुलदीप की फिरकी के साथ हर्ष दुबे का नयापन भारतीय पिचों पर अफगानिस्तान के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तहस-नहस करने की ताकत रखता है. अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट अनिल कुंबले की इस खास सलाह को मानता है या फिर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम किसी दूसरी रणनीति के साथ मैदान पर कदम रखती है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट 

भारत और अफगानिस्तान पहले 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट खेलेंगे. टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी. टेस्ट के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों देश 17 जून को दूसरा और 20 जून को तीसरे वनडे में आमने-सामने होंगे, जिसकी मेजबानी लखनऊ और चेन्नई करेंगे. वनडे मुकाबले डे-नाइट अफेयर होंगे. 

एकमात्र टेस्ट: 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में, सुबह 9:30 बजे से शुरू

पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला, 1:30 बजे से शुरू

दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ,  1:30 बजे से शुरू

तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई,  1:30 बजे से शुरू

ऐसा है भारत का स्क्वाड

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीप), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान का स्क्वाड

टेस्ट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह ज़दरान, अफ़सर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुदीन अशरफ़, नांग्याल खारोताई, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, ज़िया शरीफ़ी, सलीम सफ़ी

वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (WK), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, AM ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद मलिक, बिलाल समी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com