IND vs ENG 3rd T20I Rajkot Head to Head Record: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav on 3rd T20I) की कप्तानी में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखते हुए इंग्लैंड को शुरुआती दोनी ही मुकाबलों में मात दे दी है और इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है और अब तीसरा टी20 मुकाबला जीतकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है. अगर टीम इंडिया (IND vs ENG Rajkot 3rd T20I) यह मुकाबला जीत लेती है, तो यह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीत होगी, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. राजकोट में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले अच्छी बात ये है कि यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है.
राजकोट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने यहां अब तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 मैचों में जीत हासिल की है और मात्र 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के हौसले को मजबूत करने का काम करेगा. वहीं इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर पहली बार कोई टी20 मुकाबला खेलेगी. हालांकि इंग्लैंड के लिए यह मैदान नया है, लेकिन उनकी टीम के पास मजबूत खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में मुकाबला करने का दम रखते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीम इंडिया की फॉर्म और कप्तानी का जलवा
भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. युवा खिलाड़ियों के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक रणनीति ने टीम को मजबूत बनाया है, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा है. अगर भारत यह मैच जीतता है तो इंग्लैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीतने वाली टीम बन जाएगी और भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को क्लीन स्वीप करके इतिहास रचने का भी मौका होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं