विज्ञापन

टीम इंडिया के दिग्गज भी हैं 'हनुमान अंश' के भक्त, जब लौटी विराट की फॉर्म, जानें कौन कब-कब शरण में पहुंचा

कोहली ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ी यहां ऐसे हैं, जो जब भी मुश्किल दौर में घिरे, तो वे मानसिक शांति की तलाश में 'हनुमान अंश' की स्थली कैंची धाम पहुंचे

टीम इंडिया के दिग्गज भी हैं 'हनुमान अंश' के भक्त, जब लौटी विराट की फॉर्म, जानें कौन कब-कब शरण में पहुंचा
रिंकू सिंह 'हनुमान अंश' बाबा नीम करोली के कैंची धाम स्थित आश्रम में कई बार जा चुके हैं
source: X

इन दिनों बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश (Hanuman Ansh)' के बहुत ज्यादा चर्चे हैं. नीम करोली को हनुमान अंश ही माना जाता है.  दिन दर दिन यह फिल्म रफ्तार पकड़ रही है जो बताता है कि बाबा नीम करोली को लेकर आस्था और विश्वास भक्तों के बीच कितना ज्यादा बढ़ता जा रहा है. वैसे आम तो आम बल्कि बहुत ही खास वर्ग में आने वाले टीम इंडिया के सुपरस्टार पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सहित भारतीय टीम के और कई बड़े सितार 'हनुमान अंश' बाबा नीम करोली के बहुत ही बड़े भक्त हैं. जब-जब इन सितारों ने खुद को 'अंधरे' या मुश्किल रास्तों में खुद को पाया, तो इन्होंने 'हनुमान अंश' की शरण ली. और इसका उन्हें आशीर्वाद भी मिलता दिखाई दिया, जिसे इन सभी ने स्वीकारा. और आगे भी फिर से ये हनुमान अंश के आश्रम में मानसिक शांति की तलाश में पहुंचे

क्रिकेटरों, हनुमान जी और बाबा नीम करोली का रिश्ता

भारतीय संस्कृति में हनुमान जी को 'बल, बुद्धि, विद्या, धैर्य और संकटमोचन' का प्रतीक माना जाता है. और  किसी भी एथलीट या क्रिकेटर को खेल के मैदान में इन्हीं गुणों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. और जब-जब कोई खिलाड़ी अपने बुरे समय से गुजरता है, तो फिर हनुमान जी या बाबा नीम करोली की शरण लेता है, जहां उसे मानसिक शांति मिलती है. 

सफलता की राह पर लौटे विराट कोहली

पूर्व कप्तान विराट कोहली हालिया समय में काफी आध्यात्मिक हुए हैं. और कुछ साल पहले जब उनके बल्ले से करीब तीन साल तक कोई शतक नहीं निकाल, तो कोहली ने भी 'हनुमान अंश' कहे जाने वाले बाबा नीम करोली की शरण ली. कोहली 17 नवंबर, 20222 को कैंची धाम पहुंचे. उन्होंने वहां बाबा नीम करौली की समाधि के दर्शन किए, आरती में भाग लिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया. अब इसे आप कुछ भी कहें, कि यहां से कोहली ने ऐसी फॉर्म हासिल की कि उन्होंने सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके बाद तो कोहली पत्नी अनुष्का के साथ और कई मौकों पर हनुमान अंश बाबा नीम करोली के धाम दर्शन के लिए गए. 

बुरे समय में रिंकू ने लिया 'हनुमान अंश' का सहरा


टी20 टीम इंडिया के सदस्य और केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी करीब दो साल पहले साल 2024 में साथी खिलाड़ी शिवम शर्मा और आर्यन जुयाल के साथ कैंची धाम 'हनुमान अंश' की शरण में पहुंचे. इस दौरान रिंकू सिंह ने बाबा के दर पर मत्था टेका. हनुमान चालीसा का पाठ किया और मंदिर समिति के सदस्यों से बाबा नीम करौली महाराज के चमत्कारों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा के धाम में उन्हें असीम आध्यात्मिक शांति मिली


शादी के बाद अक्षर पटेल दर्शन को पहुंचे

टीम इंडिया के एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी और लेफ्टी स्पिनर अक्षर पटेल भी शादी के बाद पत्नी  मेहा पटेल के साथ आध्यात्मिक यात्राओं के तहत बाबा नीम करौली के कैंची धाम स्थित आश्रम पहुंचे थे. और पटेल ने अपने इंटरव्यू में कई बार इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें कैंची धाम में बहुत ही ज्यादा शांति का अनुभव हुआ. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rinku Khanchand Singh, Axar Rajeshbhai Patel, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com