विज्ञापन

Ranji Trophy: 8 विकेट लेकर तनुष ने मचाई तबाही, हरियाणा को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक झटका

8 विकेट लेकर तनुष ने मचाई तबाही, हरियाणा को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक झटका

Ranji Trophy: 8 विकेट लेकर तनुष ने मचाई तबाही, हरियाणा को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक झटका
Tanush Kotian
X (formerly Twitter)

तनुष कोटियन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 81 रन देकर आठ विकेट लिए जिससे मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में गुरुवार को हरियाणा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर बोनस अंक हासिल किया. मुंबई ने इस तरह से लगातार तीसरे मैच में बोनस अंक हासिल किया. उसके सामने केवल 97 रन का लक्ष्य था. सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 67) और दिव्यांश सक्सेना (नाबाद 30) ने केवल 10.4 ओवर मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचा दिया और उसे सात अंक दिलाए.

इससे पहले मुंबई ने चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी बोनस अंक के साथ जीत हासिल की थी. मुंबई ने अपनी पहली पारी में 430 रन बनाए थे जिसके जवाब में हरियाणा 270 रन ही बना पाया था और उसे फॉलोऑन करना पड़ा था.

हरियाणा ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 73 रन से आगे बढ़ाई और कुल 256 रन बनाए. उसकी तरफ से निशांत सिंधु (44), सामंत जाखर (40) और अनुज ठकराल (नाबाद 40) ही धीमी पिच पर कुछ संघर्ष कर पाए. देहरादून में राजस्थान और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में चौथे दिन का खेल नहीं हो पाया. इस ड्रॉ छूटे मैच में राजस्थान ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए.

चंडीगढ़ में खेले गए मैच में चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का मैच ड्रॉ समाप्त हुआ. चंडीगढ़ ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 685 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी. हिमाचल प्रदेश ने भी अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 559 रन बनाए. इस तरह से दोनों टीम को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा.

यह भी पढ़ें-  WPL 2027: कॉन्फिडेंस हो तो नाजमा खान जैसा! एक साल पहले किया दावा, अब दिल्ली की कप्तान ने शेयर किया मैसेज

यह भी पढ़ें- धोनी ने मुझे WhatsApp किया था..., कप्तान स्मृति मंधाना ने 'माही' के मैसेज का किया खुलासा

यह भी पढ़ें- ODI में बिना छक्का लगाए बना दिए 167 रन, फिर भी नहीं टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, लिस्ट में सचिन का भी नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com