- सेमीफाइनल की पहली भिड़ंत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की बीच
- साउथी के निशाने पर मलिंगा का खास रिकॉर्ड
- T20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड इस दिग्गज के नाम
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह जबरदस्त मुकाबला शाम 7.30 बजे से अबुधाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब कीवी टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी चाहत रहेगी कि वह इंग्लिश टीम को मात देकर पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में प्रवेश करे. मैच एक दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपने 32 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) से काफी उम्मीदें रहेंगी. वह मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं. ऐसे में अगर आज मैदान में उनका जलवा देखने को मिला तो कीवी टीम जरुर यह मुकाबला जीत सकती है.
इसके अलावा वह आज के मुकाबले में एक खास उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं. दरअसल T20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में फिलहाल वह तीसरे स्थान पर स्थित हैं. आज के मुकाबले में अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ दो सफलता प्राप्त करने में कामयाब होते हैं तो वह 38 वर्षीय श्रीलंकाई पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को T20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ देंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विराट कोहली ने कोचिंग स्टाफ को लेकर दिया भावुक बयान
टिम साउथी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए अबतक T20I क्रिकेट में 88 मैच खेलते हुए 86 पारियों में 24.6 की एवरेज से 106 विकेट चटकाए हैं. वहीं श्रीलंकाई पूर्व तेज गेंदबाज के नाम T20I क्रिकेट में 107 विकेट दर्ज हैं. मलिंगा ने यह खास उपलब्धि 84 मैच खेलते हुए 83 पारियों में हासिल की थी.
जानिए क्यों गावस्कर ने रोहित शर्मा को बताया T20 कप्तानी के लिए बेस्ट
बता दें मौजूदा समय में T20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड 34 वर्षीय बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के नाम दर्ज है. हसन ने T20I क्रिकेट में 94 मैच खेलते हुए 93 पारियों में 19.79 की एवरेज से 117 विकेट चटकाए हैं.
T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं