विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत vs पाकिस्तान मैच के विज्ञापन रेट बने रॉकेट, जानें हर ओवर से होती है कितनी कमाई, क्या हैं 1 गेंद की कीमत

India vs pakistan, T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के मैच का ऐलान हुआ, तो फ्लाइट से लेकर होटलों के किराए में मानो आग लग गई! लेकिन इससे अलग आप सिर्फ और सिर्फ मैच के बारे में जानें कि इस मेगा मुकाबले से कितनी कमाई होती है

T20 World Cup 2026: भारत vs पाकिस्तान मैच के विज्ञापन रेट बने रॉकेट, जानें हर ओवर से होती है कितनी कमाई, क्या हैं 1 गेंद की कीमत
T20 World Cup 2026, India vs pakistan: भारत-पाकिस्तान मुकाबला कई स्टेक होल्डर यानी राजस्व पक्षकारों के लिए खुशियां लेकर आया है
X: socia media

खेल जा रहे T20 World Cup 2026 में आज पूरा क्रिकेट जगत भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मेगा मुकाबले के इर्द-गिर्द सिमट गया है. तमाम खेल पंडितों से लेकर पूरे क्रिकेट जगत के भीतर से लेकर बाहरी दुनिया के आम से लेकर खास तक. और जब हाल ऐसे हों, तो जाहिर है कि मैच से जुड़े राजस्व सिस्टम पर भी इसका मोटा असर पड़ना तय है. जानकारी के अनुसार वर्ल्ड कप के इस मेगा मुकाबले के प्रति विज्ञान स्लॉट (10 सेकेंड) का रेट एकदम रॉकेट बन गए हैं. और इससे सिर्फ और सिर्फ मैच से होने वाले राजस्व में बहुत ही ज्यादा इजाफा किया है. चलिए मेगा मुकाबले  की राजस्व व्यवस्था से जुड़ी तमाम अहम बातों के बारे में जान लीजिए. साथ ही यह भी जान लीजिए कि समग्र कमाई के लिहाज से एक ओवर से कितने का शुद्ध लाभ होता है और एक गेंद की कीमत क्या निकलकर आती है. 

इतनी विज्ञापन कमाई होती है मेगा मैच से

आमतौर पर  भारत-पाकिस्तान मैच से ब्रॉडकास्टर को करीब 80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है. मतलब विज्ञापन से किसी एक मैच की एक पारी से 40 करोड़ रुपये आते हैं. और जब मैच विश्व कप जैसा हाई-प्रोफाइल हो, यो रकम सौ करोड़ के आस-पास तक भी जा सकती है. अब जबकि पूरे मैच में 240 गेंद फेंकी जाती हैं, तो ऐसे में एक बॉल की कीमत करीब 33.33 लाख रुपये आती है. और पूरा ओवर 2 करोड़ रुपये का बैठता है. 

समग्र स्रोतों से होती है इतनी कमाई

भारत vs पाकिस्तान मुकाबले से होने वाले राजस्व के कई स्रोत हैं. इसमें एक मैच से टीवी से 70-80 करोड़ रुपये, डिजिटल/ओटीटी से 40-60 करोड़, टाइटल और ग्राउंड स्पॉन्सरशिप से 25-35 करोड़ रुपये, टिकट बिक्री से 20-23 करोड़ और वैश्विक ब्रॉकास्टिंग राइड से 120-160 करोड़ रुपये आते हैं. इस तरह भारत-पाकिस्तान मैच से समग्र रूप से करीब 355-370 करोड़ रुपये तक का राजस्व आता है. 

इस हिसाब से इतनी बैठती है एक गेंद की कीमत

फॉर्मूला बहुत ही आसान है आप न्यूनतम मानो यानी 350 करोड़ रुपये को 240 गेंदों से भाग दे दें. ऐसे में भारत vs पाकिस्तान मैच मुकाबले की एक गेंद की कीमत 1.45 करोड़ रुपये बैठती है. मतलब बुमराह पारी का पहला ओवर लाए...पहली गेंद...1.45 करोड़ का राजस्व जमा..दूसरी गेंद..फिर इतनी रकम जमा. इस हिसाब से एक ओवर की कीमत 8.75 करोड़ रुपये, तो एक पारी यानी 120 गेंदों की कीमत 175 करोड़ रुपये बैठती है.

एक गेंद पर शुद्ध लाभ

एक मैच का राजस्तव करीब 360 करोड़ रुपये, तो आयोजन पर खर्चा करीब 90-110 करोड़ रुपये होता है. इस पर नेट प्रॉफिट करीब 250 करोड़ रुपये आता है. और इसे वही 240 गेंदों से भाग देने पर एक गेंद पर शुद्ध लाभ 1.04 करोड़ रुपये का होता है. इस इस हिसाब से 6 गेंद यानी एक ओवर पर शुद्ध लाभ 6.25 करोड़ का निकल कर आता है. 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले संजय मांजेरकर ने हैंडशेक को लेकर दी नसीहत, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com