विज्ञापन

T20 World Cup के बीच वायरल हो रही Aira Rawat कौन हैं? सोशल मीडिया पर उठे सवाल...AI या हकीकत!

T20 World Cup Viral Girl: मैच चल रहा था, कैमरा घूम रहा था और अचानक एक चेहरा इंटरनेट की जान बन गया, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब लोगों ने पूछा, ये हकीकत है या एआई का खेल?

T20 World Cup के बीच वायरल हो रही Aira Rawat कौन हैं? सोशल मीडिया पर उठे सवाल...AI या हकीकत!
भारत-अमेरिका मैच से छाई एक लड़की, आयरा रावत की वायरल तस्वीरों ने छेड़ी नई बहस

Virtual Influencer Trend: आईसीसी टूर्नामेंट के रोमांच के बीच कभी-कभी कैमरा स्टैंड्स में बैठे किसी फैन पर टिक जाता है और वही लम्हा वायरल हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ जब ICC Men's T20 World Cup के दौरान भारत बनाम अमेरिका मैच में आयरा रावत नाम की लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. नीले टी शर्ट और सफेद स्कर्ट में उनका मैच देखना, रिएक्शन देना और कैमरे की तरफ मुस्कुराना यूजर्स को भा गया. देखते ही देखते उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 3 हजार से बढ़कर लाखों में पहुंच गए.

वायरल फेम के साथ उठे सवाल (AIra Rawat viral girl)

लेकिन जहां शोहरत मिलती है, वहां शक भी पैदा होता है. कुछ यूजर्स को उनकी तस्वीरें जरूरत से ज्यादा परफेक्ट लगीं. चेहरे की स्मूदनेस, लाइटिंग और फ्रेमिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि, कहीं यह AI generated image तो नहीं.

एआई इंफ्लुएंसर की दुनिया क्या है (AI influencer kya hota hai)

AI influencer वह वर्चुअल पर्सनालिटी होती है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 3D डिजाइन से तैयार किया जाता है. ये सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, ब्रांड प्रमोशन करती हैं और लाखों फॉलोअर्स बटोरती हैं. इस ट्रेंड का मशहूर उदाहरण हैं Lil Miquela, जिन्हें 2016 में एक स्टार्टअप ने बनाया था. उन्होंने कई ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम किया और मिलियन फॉलोअर्स जुटाए, जबकि उनका कोई असली वजूद नहीं है.

तो क्या आयरा सच हैं (Is aira Rawat Real or AI)

आयरा रावत के मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, कुछ एआई डिटेक्शन टूल्स ने तस्वीरों पर शक जताया है. यही वजह है कि यह खबर अहम बन जाती है. सोशल मीडिया के इस दौर में असली और नकली के बीच फर्क करना जरूरी हो गया है. वायरल होने से पहले और फॉलो करने से पहले एक नजर सच्चाई पर डालना जरूरी है. आखिर में यह मामला सिर्फ एक वायरल चेहरे का नहीं, बल्कि डिजिटल दौर की नई हकीकत का आईना है.

ये भी पढ़ें:-फरवरी ही क्यों है सबसे छोटा महीना? 2000 साल पुरानी रोमन कहानी में बताया इसके पीछे की कहानी

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com