विज्ञापन

IND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी- रिपोर्ट

No Handshake between India vs Pakistan Players: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है और उससे पहले एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है कि भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रहेगी.

IND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी- रिपोर्ट
IND vs PAK, T20 World Cup:

India Will Not Shake hand With Pakistan: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाना है और फैंस की नजरें इस पर हैं कि क्या टीम इंडिया इस मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी या नहीं? शानिवार को मैच की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कप्तानों से जब पूछा गया था कि क्या दोनों कप्तान हाथ मिलाएंगे या नहीं, इसके लिए 24 घंटे इंतजार करना होगा. वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों देश आज होने वाले मुकाबले में हाथ नहीं मिलााएंगे. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी. टीम हाथ ना मिलाने की परंपरा को बरकरार रखेगी और टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से औपचारिक रूप से हाथ मिलाने की संभावना नहीं है.

इससे पहले शानिवार को भारत और पाकिस्तान दोनों के कप्तानों ने इस बात पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी कि रविवार को होने वाले उनके टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले या बाद में उनकी टीमें हाथ मिलाएंगी या नहीं. सूर्यकुमार यादव ने मुस्कुराते हुए कहा,"चौबीस घंटे इंतजार कीजिए." उनके समकक्ष सलमान अली आगा ने भी यही बात दोहराई, "कल तक इंतज़ार कीजिए."

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है. यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में खेला गया था. सूर्यकुमार यादव से जब मैच पूर्व संवाददता सम्मेलन में हाथ मिलाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,"अब इसके लिए 24 घंटे इंतज़ार कीजिए. इस पर इतना ध्यान क्यों देना? हम क्रिकेट खेलने आए हैं. हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. इन सब फैसलों पर हम कल बाद में विचार करेंगे. इंतज़ार कीजिए. अच्छे से खाइए और सो जाइए."

आगा ने इससे पहले इस बारे पूछे जाने पर कहा था,"इस बारे में हम कल देखेंगे." आगा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में 'खेल भावना' को बनाए रखा जाना चाहिए. आगा ने कहा,"क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती. लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था. क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है."

इस बीच यह भी पता चला है कि रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे का माहौल भी आक्रामक के बजाय अधिक संयमित है. टीम ने इस मामले में अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों पर छोड़ दिया है. टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी. भारतीय टीम के अंदर हालांकि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता भी है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भावनाएं अब भी काफी संवेदनशील बनी हुई है और प्रतिक्रियाएं तीखी हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन में 'पॉज' की समस्या क्यों है? जानिए वजह

यह भी पढ़ें: महामुकाबले से पहले एक्शन मोड में कप्तान सूर्या, उस्मान तारिक के एक्शन में की गेंदबाजी, वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com