जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 6 रन से जीत के बाद जहां भारत में करोड़ों फैंस के बीच जश्न का माहौल, तो वहीं पाकिस्तनी पूर्व क्रिकेटरों के बीच बहुत ही ज्यादा गुस्सा है. दिग्गज क्रिकेटरों की तीखी बयानबाजी जारी है, तो ये दिग्गज टीम के ड्रेसिंग रूम के हालात को भी क्रिकेट जगत के सामने बाहर लेकर आ रहे हैं. इन दिग्गजों के भीतर गुस्सा इस बात को लेकर है कि 120 रनों का पीछा करते हुए एक समय पाकिस्तान का स्कोर 14 ओवर बाद 3 विकेट पर 80 रन था, लेकिन यहां से मैच हाथ में होने के बावजूद मैच गंवा दिया. और इसके लिए पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने सीनियर खिलाड़ी रिजवान, इफ्तिखार अहमद और फखर जमां की तीखी आलोचना की है.
अकरम ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा कि ये वो खिलाड़ी हैं जो पिछले दस साल से खेल रहे हैं और मैं इन्हें नहीं सिखा सकता. रिजवान मैच के हालात का आंकन नहीं कर पाते. उन्होंने कहा कि विकेटकीपर को बुमराह के ताजा स्पेल की पहली ही गेंद पर यह स्ट्रोक लगाने की कोई जरुरत नहीं थी. रिजवान को यह पता होना ता कि बुमराह को फिर से गेंद विकेट चटकाने के लिए दी गई है. बुद्धिमानी इसी में होती कि वह बुमराह को समझदारी से खेलते, लेकिन इसके उलट रिजवान बड़ा शॉट खेलने के लिए गए और आउट हो गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी सोचते हैं, कि अगर वह बेहतर प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो गाज कोच पर गिरेगी और उनका कुछ नहीं होगा. अब यह समय कोच को बरकरार रखने और पूरी टीम को बदलने का समय है. वहीं, अकरम ने बाबर और आफरीदी की जमकर खिंचाई करते हुए और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कप्तानी में हुए बदलाव के बाद ये दोनों आपस में बात भी नहीं करते.
अकरम ने कहा कि टीम में ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो एक-दूसरे से बात भी नहीं करते. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और आप देश के लिए खेलते हो. इन खिलाड़ियों को बाहर कर घर पर बैठाने की जरुरत है. वहीं, शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर हार के लिए मिड्ल ऑर्डर को दोष दिया. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है. यहां पाकिस्तान को हर गेंद पर एक रन की जरुरत थी. अगर रिजवान 20 रन और बनाता, तो पाकिस्तान मैच जीत सकता था. दुख की बात यह कि हमने दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं