विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2024

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने जीत के बाद आगे टीम संयोजन को लेकर कर दिया बड़ा इशारा, कप्तान बोले कि...

Team India, T20 World Cup 2024: यशस्वी जायसवाल को बैटिंग न कराने के बाद भारतीय संयोजन को लेकर चर्चा खासी बढ़ गई है.

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने जीत के बाद आगे टीम संयोजन को लेकर कर दिया बड़ा इशारा, कप्तान बोले कि...
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा
नई दिल्ली:

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) की दिशा में आगे बढ़ते हुए टीम इंडिया ने शनिवार को वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश (Ind vs Bang) को 60 रन से हराकर मेगा इवेंट के लिए खासा कॉन्फिडेंस हासिल किया. इस प्रैक्टिस मैच के जरिए कई अहम पहलू सामने उभरकर आए, जिन पर जरूर भारतीय प्रबंधन काम करेगा. वहीं, इस मैच ने बहुत हद तक यह विचार दे दिया है कि भारत आयरलैंड के खिलाफ किस इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगा. मैच के बाद सबसे बड़ी चर्चा इसी बात को लेकर है कि आने वाले मैचों में रोहित के साथ कौन पारी की शुरुआत करेगा. बहरहाल, रोहित ने आने वाले मैचों में टीम संयोजन को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है. 

मैच के बाद रोहित ने कहा कि तरह प्रैक्टिस मैच में चीजें गईं, उससे मैं खुश हूं. जो भी हम इस मैच से हासिल करना चाहते थे, वह हमें मिल गया. जैसा कि मैंने टॉस के समय कहा हमारे  लिए हालात से अभ्यस्त होना महत्वपूर्ण था. यह नया स्थल, नया मैदान और ड्रॉप-इन पिच थीं. ऐसे में हमारे लिए इन सबसे अभ्यस्त होना एक अहम बात थी. और हमने वास्तव में इन तत्वों को बहुत ही अच्छे तरह से नियंत्रित किया. 

बैटिंग को लेकर रोहित बोले कि पंत को नंबर तीन पर खिलाने का मकसद उन्हें अवसर प्रदान करना था. वास्तव में हम बैटिंग में कोई खाम नहीं निकाल सकते, तो गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. चीजें अच्छी गईं और हम खुश है. भारतीय कप्तान अर्शदीप के सवाल पर बोले कि उसने हमें दिखाया है कि हालात जैसे भी हों, उनके पास बेहतर करने की क्षमता है. उनके पास डेथ ओवरों में भी बढ़िया करने की क्षमता है. हमने यह देखा. उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. अर्शदीप ने आगे से गेंद को स्विंग कराई तो पीछे से भी बोल्ड किया. हमारे पास यहां 15 अच्छे खिलाडी हैं. हमें देखना होगा कि यहां कैसे हालात हैं और क्या संयोजन हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com