Sreesanth T20 Word Cup 2024 semifinalist Prediction: टीम इंडिया ने 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 WC 2024 Schedule) 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा. मेन इन ब्लू 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र अभ्यास मैच भी खेलेगा. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर कुछ भारतीय खिलाड़ियों की वार्मअप करते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें बुमराह खुद, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और टी20आई में नंबर एक रैंक वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शामिल हैं.
टीम इंडिया के विश्व कप के तैयारियों के बीच टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत ने फाइनलिस्ट टीम को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी भविष्यवाणी कर दी है, श्रीसंत ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनलिस्ट के तौर पर दो टीमों का नाम बताया है जिसमे पहला नम श्रीसंत के भविष्यवाणी की बात करें तो इससे पहले विराट कोहली को लेकर इनकी बात सच साबित हुई थी जब एशिया कप से पहले विराट कोहली अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तब श्रीसंत ने कहा था की विराट का सेंचुरी आएगा और विराट ने एशिया कप 2022 में अपने साल 2019 से जारी शतक के सूखे को समाप्त किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून को टेक्सास में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 25 और 27 जून को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा.
कौन किस ग्रुप में
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
ग्रुप बी: इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं