विज्ञापन

'गौती भाई ने...', बीच मैच में गंभीर ने सूर्यकुमार को बताया प्लान, तब जाकर टीम को मिली जीत, सूर्या ने खुद बताया

Indian Captain Suryakumar Yadav Statement After Victory Against United States of America: संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा गौती भाई ने 14वें ओवर के बाद ब्रेक के दौरान मुझे अंत तक टिके रहने की सलाह दी थी.

'गौती भाई ने...', बीच मैच में गंभीर ने सूर्यकुमार को बताया प्लान, तब जाकर टीम को मिली जीत, सूर्या ने खुद बताया
Suryakumar Yadav
  • भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में अमेरिका को 29 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के दौरान दबाव में रहते हुए 84 रन की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली
  • भारतीय टीम ने 161 रन बनाए जबकि अमेरिका की टीम 132 रन पर आठ विकेट खोकर आउट हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Indian Captain Suryakumar Yadav Statement After Victory Against United States of America: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'ए' का एक रोमांचक मुकाबला शनिवार (सात फरवरी) को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मुंबई में खेला गया. जहां भारतीय टीम बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बावजूद 29 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. अमेरिका के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'हम जानते थे कि कभी ना कभी यह दिन आएगा. मुझे लगा कि एक बल्लेबाज का क्रीज पर अंत तक टिके रहना जरूरी है, क्योंकि यह 180-190 के बजाय 140 का विकेट लग रहा था. गौती भाई ने 14वें ओवर के बाद ब्रेक के दौरान मुझे अंत तक क्रीज पर टिके रहने का सलाह दिया था. उन्हें पता था कि मैं बाद में कवर कर लूंगा. मुझे ऐसी परिस्थितियों और सतह पर खेलने का अनुभव है.'

भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं ही सिर्फ जानता हूं कि मैच के दौरान मैं कितने दबाव में था. हालांकि, मैंने यहां पर खूब सारी क्रिकेट खेली है. मुझे खुद पर विश्वास था कि अगर मैं अंत तक खेलता हूं तो टीम बेहतर स्थिति में पहुंच सकती है. मैंने यहां पर, क्रॉस मैदान पर, आजाद मैदान पर खूब क्रिकेट खेला है. इसलिए मुझे पता था कि यहां किस तरह से बल्लेबाजी करनी है. क्यूरेटर और ग्राउंडस्टाफ ने काफी कोशिश की, लेकिन कई चीजें उनके कंट्रोल में नहीं होती हैं. हम और अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे. हमने आज सीखा कि हमें साझेदारी बनाने पर ध्यान देना होगा. वॉशी (वॉशिंगटन सुंदर) हमारे साथ दिल्ली में जुड़ जाएंगा.'

अमेरिका के खिलाफ भारत को मिली जीत 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम 29 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते सूर्यकुमार यादव सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 49 गेंदों में 171.42 की स्ट्राइक रेट से 84 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. 

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन तक ही पहुंच पाई. संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रांजने ने क्रमशः 37-37 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा मिलिंद कुमार 34 रन बनाने में कामयाब रहे. हालांकि, वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके. 

गेंदबाजी में अमेरिका की तरफ से शैडली वान शाल्कविक ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. वहीं भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के खाते में दो-दो, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता हाथ लगी.

यह भी पढ़ें- घबराएं नहीं, सूर्या है ना! अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 2 साल पहले भी बचाया था
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com