भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को वर्ल्ड कप 2027 से पहले बड़ा संदेश दिया है. रैना ने उन खिलाड़ियों के बारे में बात है जिसके बिना भारत का वनडे वर्ल्ड कप में चैपियन बनना मुश्किल होगा. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हैं, तो भारत के पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका होगा. एक कार्यक्रम के दौरान सुरेश रैना ने 'आईएएनएस' से कहा कि रोहित और विराट अभी भी टीम के अहम सदस्य हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि अगर दोनों आगामी वनडे विश्व कप में हिस्सा लेते हैं, तो ट्रॉफी भारत के पास आएगी.
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को मात देकर टीम इंडिया ने अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता.
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि "भारत ने लंबे इंतजार के बाद हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में सफलता हासिल की है. उन्होंने 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीत की याद दिलाते हुए दावा किया कि भारत तीसरा वनडे वर्ल्ड कप भी जीत सकता है". रैना ने आत्मविश्वास के साथ कहा, "आप अभी कागज पर लिख लीजिए, रोहित और विराट ही भारत को वर्ल्ड कप दिलाएंगे. "

भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेलने वाले सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. वह अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते हैं.
उन्होंने बताया, "मैं अपनी जिंदगी का आनंद ले रहा हूं. मैं अपने बच्चों, अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहा हूं. मुझे यात्रा करना पसंद है, मैं बेटे के साथ छत पर खेलता हूं, उसे प्रैक्टिस पर लेकर जाता हूं. मेरा बेटा 6 साल का है, वो अभी से लेदर बॉल से प्रैक्टिस करता है. जब लेदर बॉल आपको लगती है, तो काफी चोट लगती है। मेरी उंगलियां भी इससे टूटी हैं, लेकिन मेरा बेटा अभी से इस गेंद से प्रैक्टिस कर रहा है. बच्चों को फोन के बजाय आउटडोर खेलना चाहिए."
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT, वरुण चक्रवर्ती IN, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई तीसरे T20 की प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें | IND vs NZ 3rd T20I: आज बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच? जानें वेलिंगटन का मौसम अपडेट
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के लिए गुरु गंभीर का मास्टरप्लान, सैमसन संग ओपनिंग पर बनी रणनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं