विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2017

सुरेश रैना ने टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्‍टन को बताया 'सुपर प्रतिभाशाली शख्‍स'

सुरेश रैना उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2011 वर्ल्‍डकप जीता था और तब गैरी कर्स्टन कोच थे.

सुरेश रैना ने टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्‍टन को बताया 'सुपर प्रतिभाशाली शख्‍स'
सुरेश रैना वर्ष 2011 में वर्ल्‍डकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्‍सा थे
  • द.अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर के साथ अभ्‍यास किया
  • इस समय नीदरलैंड्स में छुट्टियां मना रहे हैं सुरेश रैना
  • कहा-कर्स्‍टन आपसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है
नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने राष्ट्रीय टीम में कोच गैरी कर्स्टन के साथ हाल ही में किए गए अभ्‍यास को शिद्दत से याद किया. उन्होंने नीदरलैंड्स में इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर के साथ अभ्‍यास के दौरान यह बात की. रैना उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2011 वर्ल्‍डकप जीता था और तब कर्स्टन कोच थे. रैना अभी नीदरलैंड्स में हैं जहां उनकी पत्नी प्रियंका काम करती हैं. कर्स्टन अंडर-17 नीदरलैंड टीम के साथ तीन दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के लिये इस देश में हैं.

रैना ने ट्वीट किया, 'इस सुपर प्रतिभाशाली व्यक्ति के साथ अभ्‍यास करना शानदार है. गैरी कर्स्टन आपसे इतना कुछ सीखा जा सकता है.' रैना ने भी नीदरलैंड के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की. उन्होंने लिखा, 'पूरे ग्रुप के साथ मुलाकात शानदार रही जिसमें मैं अनुभव साझा कर सका.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Raina, Old Days, Gary Kirsten, Netherlands
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com