धोनी और रैना ने एक ही दिन 15 अगस्त 2019 को संन्यास का ऐलान किया था. दोनों के एक ही दिन संन्यास लेने से फैन्स काफी इमोशनल हो गए थे,अब खुद सुरेश रैना ने उस मौके पर क्या हुआ था, और धोनी का रिएक्शन क्य़ा था, उन सभी बातों पर से पर्दा उठाया है. भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से बात करते हुए रैना ने बताया कि जब उन्होंने धोनी को बताया कि वे उसी दिन रिटायरमेंट ले लेंगे, तो धोनी उनके इस फैसले से हैरान रह गए थे.
रैना ने कहा, "यह खेल ही तो है, है ना? एक खिलाड़ी के तौर पर आप इसी के लिए जीते हैं. आप देश के लिए इतना कुछ करते हैं, माता-पिता ने इतनी कुर्बानियां दी होती हैं, लेकिन उस पल मुझे लगा कि यही सबसे सही फैसला है. क्योंकि ये सब चीजें होती रहती हैं... आप अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे. उस समय, चाहे मैं 32 या 33 साल का था, जो भी उम्र रही हो... लेकिन जब ड्रेसिंग रूम में मैंने यह किया, तो मैं अंदर गया और कहा, 'हो गया..' उन्होंने कहा, 'ये क्या किया तूने?'
रैना ने धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की और बताया कि धोनी ने अपनी बैटिंग पोजिशन छोड़ दी थी ताकि मैं ऊपर बैटिंग कर सकूं, रैना ने शो में कहा, "मुझे लगता है कि उस समय आप कप्तान के लिए खेलते थे, टीम के लिए खेलते थे. लेकिन मैंने कप्तान का जिक्र इसलिए किया... क्योंकि मुझे लगता है कि जिस बैटिंग पोजिशन पर मुझे मौका मिला, उसके लिए कप्तान ने अपनी पोजिशन का त्याग किया. जब दादा कप्तान थे, तब धोनी ऊपर बैटिंग करते थे, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी ली और कहा, 'युवी पा तुम ऊपर जाओ, सुरेश, तुम यहां खेलो, मैं यहां खेलूंगा, मैं नीचे आऊंगा'
रैना ने कहा कि धोनी के इस व्यवहार ने उन्हें और ज्यादा मेहनत करने और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया था.
ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं