Sunil Gavaskar on Indian team: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भारतीय टीम के आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. गावस्कर ने भारत इस हार के शर्मनाक हार में से एक करार दिया है. गावस्कर ने माना है कि यह एक बुरी सीरीज हार थी. सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार पर लिखा, "28 जून का दिन भारतीय क्रिकेट के सबसे बुरे दिनों में से एक माना जाएगा. क्रिकेट मैच हारना एक बात है, लेकिन सीरीज़ हारना..भले ही वह 2 मैचों की ही क्यों न हो. इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किससे हारे हैं. भारतीय क्रिकेट में कई बुरे दौर आए हैं और मैं भी उनमें से कुछ का हिस्सा रहा हूं, लेकिन आयरलैंड से हारना भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे निचले स्तरों में से एक है."
गावस्कर ने अफसोस जताया कि भारतीय टीम जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास से भरी थी और उसने खेल को हल्के में लिया. उन्होंने कहा, "अगर आयरलैंड ने बहुत शानदार क्रिकेट खेला होता, तो हार का दुख थोड़ा कम होता. भारत को जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और लापरवाही की वजह से हार का सामना करना पड़ा, और इसीलिए इतना दुख हो रहा है."
उन्होंने आगे कहा, "यह बिल्कुल 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज़ के साथ हुई घटना जैसा था. अगर आप वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के आउट होने का तरीका देखें, तो आपको वही जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और लापरवाही दिखेगी जो आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजों में देखने को मिली थी."
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं