विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2020

कोहली को देखकर स्टीव स्मिथ की गर्लफ्रेंड का रहा ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Throwback तस्वीर

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और विराट कोहली (Virat Kohli) महान बल्लेबाज के तौर पर गिने जा रहे हैं. स्मिथ और कोहली की तुलना लगातार हो रही है. लेकिन दोनों में एक-दूसरे से बेस्ट बल्लेबाज कौन है इस निष्कर्ष पर कोई भी क्रिकेट पंडित अबतक नहीं पहुंच पाया हैं.

कोहली को देखकर स्टीव स्मिथ की गर्लफ्रेंड का रहा ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Throwback तस्वीर
स्टीव स्मिथ, कोहली और डैनी विलिस की पुरानी तस्वीर हुई वायरल
  • स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में से कौन है बेस्ट बल्लेबाज..
  • क्रिकेट पंडित आजतक एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं
  • साल 2018 में स्मिथ ने अपनी गर्लफ्रेंड डैनी के साथ की शादी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और विराट कोहली (Virat Kohli) महान बल्लेबाज के तौर पर गिने जा रहे हैं. स्मिथ और कोहली की तुलना लगातार हो रही है. लेकिन दोनों में बेस्ट बल्लेबाज कौन है इस निष्कर्ष पर कोई भी क्रिकेट पंडित अबतक नहीं पहुंच पाया हैं. बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर दोनों दिग्गज अपने परफॉर्मंस से फैन्स का दिल जरूर जीत रहे हैं. क्रिकेट के मैदान के बाहर भी दोनों दिग्गज सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं हैं. एक तरफ जहां 2018 में कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ शादी की तो वहीं दूसरी ओर स्मिथ ने अपनी दोस्त डैनी विलिस से 2018 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए. बता दें कि विलिस और स्टीव स्मिथ शादी से पहले 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया है. स्टीव स्मिथ की वाइफ विलिस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. विलिस को लेकर एक घटना काफी चर्चित रही थी जब साल 2015 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत टेस्ट सीरीज खेलने आई थी.

उस टेस्ट सीरीज के दौरान डैनी विलिस (Dani Willis) की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें वो कोहली से मिलते समय उन्हें बड़े प्यार से देख रहीं थी. उस समय कोहली की शादी नहीं हुई थी. डेनियले विलिस, स्मिथ और कोहली की यह तस्वीर उन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और हर जगह इस वायरल तस्वीर की बात हुई थी. स्टीव स्मिथ की वाइफ विलिस लॉ स्टूडेंट रही हैं. 

बता दें कि 2018 में स्मिथ पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा था, जिसके कारण उनको एक साल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर दिया गया था. 2019 में जून में वापसी की थी, उसके बाद से लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं. अब तक स्मिथ ने टेस्ट में 26 शतक, वनडे में 9 शतक जमा चुके हैं. स्मिथ इस समय दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार किए जा रहे हैं. उनके खाते में टेस्ट में 9 विकेट और वनडे में 28 विकेट दर्ज है.

बता दें कि हाल ही में स्मिथ ने भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को ज्यादा फायदा होगा. इसके साथ-साथ उन्होंने विराट कोहली पर भी बयान दिया औऱ उन्हें शानदार खिलाड़ी बताया है. स्मिथ ने कहा कि कोहली के अंदर क्रिकेट के प्रति जो जुनून है वो असाधारण है.

VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com