- करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे स्मिथ
- लाबुशेन ने भरसक की निकालने की कोशिश
- टेक्नीशियन की मदद से एक घंटे बाद निकला खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के बीच जारी प्रतिष्ठित श्रृंखला 'द एशेज' का चौथा मुकाबला आगामी पांच जनवरी से नौ जनवरी के बीच सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जाएगा. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के 32 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ एक बड़ी अनहोनी होते होते रह गई.
दरअसल पूर्व कप्तान बीते कल एक 20 मंजिला इमारत की लिफ्ट में करीब एक घंटे तक फसें रहे. इस दौरान स्मिथ ने अपनी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मैं अपने मंजिल पर फंसा हुआ हूं और दरवाजे नहीं खुल रहे हैं. जाहिर तौर पर यह काम नहीं कर रहा है. मैं दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा हूं, दूसरी तरफ से मार्नस (मार्नस लाबुशेन) खोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है. यह वैसी शाम नहीं थी जैसा मैंने सोचा था.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेंचुरियन टेस्ट में मिली हार से दुखी हैं एल्गर, लेकिन निराश नहीं, दूसरे टेस्ट के लिए कही ये बात
such incredible content from the big man stuck in a lift pic.twitter.com/5XtZasAMWk
— Abi Slade (@abi_slade) December 30, 2021
स्मिथ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके साथी खिलाड़ी लाबुशेन द्वारा उन्हें ढाढ़स बधाते हुए देखे जा रहा हैं. इस दौरान कंगारू खिलाड़ी ने स्मिथ को बाहर से खाने के लिए कुछ चॉकलेट भी दिए. खैर करीब एक घंटे तक लिफ्ट में बंद रहने के बाद स्मिथ को टेक्नीशियन के मदद से बाहर निकाल लिया गया.
स्मिथ के बाहर निकलते ही वहां मौजूद सभी लोगों ने उनका तालियों के साथ स्वागत किया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपने सुरक्षित गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद कहा, 'अपने सुरक्षित कमरे में आ गया हूं. अंततः लिफ्ट से बाहर निकल गया. वह निश्चित रूप से एक अनुभव था. वे 55 मिनट शायद कभी मुझे वापस मिले.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं