Rohit Sharma New Film: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान के अलावा अब फिल्मी पर्दे पर भी फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं. फैंस ने रोहित को अब तक कई मजेदार एड्स में देखा है और उनके क्रिकेटिंग स्किल्स का तो हर कोई दिवाना है. भारतीय टीम (Team India) का फुल टाइम कप्तान बनने के बाद से उन्हें देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं. हालांकि रोहित ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘मेगा बॉल्कबस्टर' (Mega Blockbuster) का पोस्टर शेयर कर सभी को चौंका दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब तक मिली जानकारी अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर रिलीज किया जाएगा. यह एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें बहुत से दिलचस्प किरदार होने जा रहे हैं. रोहित के अलावा इसमें पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भी नजर आएंगे.
इसके साथ ही इसमें बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी अहम रोल में नजर आएंगे. जबकि साउथ फिल्म इंड्रस्टी से स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandhana), तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और कार्थी शिवकुमार भी इसका हिस्सा है.
क्रिकेट, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंड्रस्टी का एक साथ तड़का देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जरूर यह फिल्म एक ‘मेगा बॉल्कबस्टर' होगी. हालांकि फैंस से अब इंतजार नहीं हो पा रहा है और वो सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपना अनुमान लगा रहे हैं.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं