
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज से उनकी टीम को खुद को आंकने का मौका मिलेगा और यह पता चलेगा कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।
धोनी ने बुधवार को कहा, यह सत्र की शुरुआत है। हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करना होगा, ताकि लगातार अच्छा खेल सकें। खुद को आंकने का यह अच्छा मौका है। श्रीलंका में सितंबर में टी-20 विश्वकप होना है, लेकिन धोनी ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान आगामी शृंखला पर है।
धोनी ने कहा, सबसे अहम वर्तमान के बारे में सोचना है। हम अभी इस शृंखला के बारे में ही सोच रहे हैं, विश्वकप के बारे में नहीं। धोनी ने कहा, अच्छी बात यह है कि मौजूदा टीम के अधिकांश सदस्य टी-20 विश्वकप टीम में भी होंगे। हम अभी उसके बारे में नहीं सोच रहे हैं।
डेढ़ महीने के ब्रेक के बाद लौटी भारतीय टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम पर अभ्यास किया। धोनी ने कहा, हम आज ही यहां पहुंचे हैं और अभ्यास शुरू कर दिया। सबसे अच्छी बात खिलाड़ियों का उत्साह है और हम फिटनेस पर अधिक मेहनत कर सकते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Team India's Srilanka Tour, India Vs Srilanka ODI Series, MS Dhoni, महेंद्र सिंह धोनी, टीम इंडिया, टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा, भारत बनाम श्रीलंका