विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2012

बैठकों का ब्योरा सार्वजनिक करने पर श्रीकांत हुए अमरनाथ से नाराज

बैठकों का ब्योरा सार्वजनिक करने पर श्रीकांत हुए अमरनाथ से नाराज
चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि चयन समिति की बैठकों में उठे मसलों का खुलासा करना सही नहीं है। श्रीकांत पर आरोप लगाया जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया।
चेन्नई: चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि चयन समिति की बैठकों में उठे मसलों का खुलासा करना सही नहीं है।

श्रीकांत पर भी आरोप लगाया जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया। पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने कहा है कि पांच में से तीन चयनकर्ता धोनी को हटाने के पक्ष में थे, लेकिन बोर्ड प्रमुख एन श्रीनिवासन ने कप्तान को बचा लिया।

श्रीकांत ने पत्रकारों से कहा, मैंने हमेशा से कहा है कि चयन समिति की बैठकों में जो भी होता है, वह चारदीवारी के भीतर रहना चाहिए। मुझे या किसी और को उसका खुलासा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, यह कंपनी की बोर्ड मीटिंग की तरह है, जिसमें कई मसलों पर बात होती है, लेकिन कोई इसका खुलासा नहीं करता।

अमरनाथ के आरोपों पर सीधे जवाब देने से इनकार करते हुए श्रीकांत ने कहा, हम चयन समिति की बैठकों में कई मसलों पर बात करते हैं। धोनी की कप्तानी या एक्स, वाय, जेड कई मसलें बैठक में उठते हैं। उन्होंने कहा, हम कप्तानी से जुड़े मसलों, पूर्व खिलाड़ियों, टीम संयोजन पर हमेशा बात करते हैं। आखिर में फैसला सर्वसम्मति से ही होता है। श्रीकांत ने कहा कि विवादों पर फोकस नहीं होना चाहिए।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ, महेंद्र सिंह धोनी, एन श्रीनिवासन, Kris Srikkanth, Mohinder Amarnath, MS Dhoni, N Srinivasan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com