विज्ञापन

क्रिकेट मैदान पर दिखा 'जटाधारी' बल्लेबाज, बालों की लंबाई देख आप भी सोचेंगे ये AI है या असली - VIDEO

Sri Lankan Cricketer Long Hair Look Viral Video: श्रीलंका की एक लोकल क्रिकेट लीग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो किसी शानदार बल्लेबाजी या गेंदबाजी की वजह से नहीं, बल्कि एक क्रिकेटर के बेहद लंबे और घुंघराले बालों के कारण चर्चा में है.

क्रिकेट मैदान पर दिखा 'जटाधारी' बल्लेबाज, बालों की लंबाई देख आप भी सोचेंगे ये AI है या असली - VIDEO
Sri Lankan Cricketer Long Hair Look Viral Video:

Sri Lankan Cricketer Long Hair Look Viral Video: क्रिकेट के मैदान से कई बार ऐसी तस्वीरें आती हैं जो फैंस को हैरान कर देती हैं और कई दफा तो यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है की ऐसा भी हो सकता है क्या. कुछ ऐसी ही तस्वीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जो वाकई में कुछ पल के लिए हैरान कर देने वाली है. दरअसल खिलाड़ियों का लुक और खासकर हेयर स्टाइल फैंस को लुभाता है और इस लिस्ट में सबसे बड़ा और चर्चित नाम रहा है भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जिनके लम्बे बाल के फैंस शरहद पार से भी तारीफ करते थे. उनके बाद अब एक और खिलाड़ी ने अपने बालों की वजह से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. 

बालों के लंबाई की बात करें तो वाकई में देखकर यकीन नहीं होगा और आपके मान में भी आएगा की या तो ये AI है या फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.

आपको बता दें की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो की श्रीलंका के लोकल क्रिकेट लीग का बताया जा रहा है और ये वीडियो खिलाड़ी के प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि उसके लम्बे बालों की वजह से हो रहा है. एक फैंस ने तो यहां तक लिख डाला की गेंद बल्ले से न लगे तो बालो से ही बॉउंड्री पार जा सकती है.

मैदान पर श्रीलांकाई खिलाड़ी को देखकर फैंस से लेकर कैमरा तक भी हैरान रह गया होगा. इस बल्लेबाज के बाल घुंघराले और जटाओ की तरह दिख रहा है और अपने बाल की लंबाई से पूरे स्टेडियम को हैरान कर रहा था.

इस खिलाड़ी के के बाल की चर्चा यहीं नहीं रुकी क्योंकि सबसे ज्यादा जागरूक तो मैदान पर फैंस ही होते हैं. इस अद्भुत हेयर स्टाइल को लेकर एक फैन ने मस्ती करते हुए पूछ लिया की भाई आखिर बालों में कौन सा तेल लगाते हो, इसके साथ कई फैंस ने इस खिलाड़ी के जुदा हेयर स्टाइल के अंदाज की तारीफ भी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com