विज्ञापन

श्रीलंका ने चला 'मिस्ट्रीमैन कार्ड', क्यों लगाया अनकैप्ड पर दांव? युवा स्टार स्कूल क्रिकेट में बना चुका है इतिहास

केशरा नुवांथा ने एक स्कूली मैच में नौ विकेट चटकाते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था. नुवांता ने उस दौरान नेगोंबो के मारिस स्टेला कॉलेज के खिलाफ एक ही पारी में 128 रन खर्च करते हुए नौ विकेट चटाकए थे.

श्रीलंका ने चला 'मिस्ट्रीमैन कार्ड', क्यों लगाया अनकैप्ड पर दांव? युवा स्टार स्कूल क्रिकेट में बना चुका है इतिहास
केशरा नुवांथा

भारत के खिलाफ 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले के लिए श्रीलंकाई टीम ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. पहले टेस्ट मुकाबले के लिए 25 वर्षीय राइट आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाज केशरा नुवांथा (Keshara Nuwantha) को भी शामिल किया गया है. नुवांथा ने श्रीलंका की तरफ से अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. मगर उनके घरेलू प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंकाई बेड़े में शामिल किया गया है. 

आखिर क्यों श्रीलंका ने अनकैप्ड प्लेयर पर लगाया दाव? 

केशरा नुवांथा को लेकर मन में एक बार जरूर सवाल आता है कि भारत जैसी मजबूत टीम के सामने आखिर श्रीलंका ने एक अनकैप्ड प्लेयर पर दाव क्यों खेला है? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. हाल ही में समाप्त हुए दिवसीय वार्म अप मैच में नुवांथा का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था. उन्होंने मुकाबले के दौरान कुल तीन विकेट झटके थे. इसके अलावा उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान भी किया था. उनके इन्हीं खूबियों को देखते हुए अब मुख्य टीम में शामिल किया गया है. 

स्कूली क्रिकेट में नौ विकेट चटकाते हुए नुवांथा ने सबको कर दिया था हैरान 

यही नहीं एक स्कूली क्रिकेट मैच में नुवांता ने नौ विकेट चटकाते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था. नुवांता ने उस दौरान नेगोंबो के मारिस स्टेला कॉलेज के खिलाफ एक ही पारी में 128 रन खर्च करते हुए नौ विकेट चटाकए थे. जिसके बाद वह एकाएक सुर्खियों में आ गए थे. 

केशरा नुवांथा का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन 

खबर लिखे जाने तक केशरा नुवांथा ने घरेलू क्रिकेट में कुल 15 फर्स्ट क्लास, 13 लिस्ट 'ए' और चार टी20 मुकाबले खेले हैं. जहां वह फर्स्ट क्लास की 24 पारियों में 22.12 की औसत से 64, लिस्ट 'ए' की 13 पारियों में 21.93 की औसत से 15 और टी20 की चार पारियों में 13.62 की औसत से आठ विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. 

यह भी पढ़ें- KKR के हुए हार्दिक पंड्या? फ्रेंचाइजी के रहस्यमयी पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com