विज्ञापन

Praful Hinge: 'पहले ही बोल दिया था कि...' प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी ने विकेट पर दिया बड़ा बयान

Praful Hinge on vaibhav Sooryavanshi Wicket: प्रफुल्ल प्रकाश ने अपने IPL के पहले मैच के पहले ही ओवर के दूसरे, चौथे और छठे गेंद पर विकेट लेकर हैदराबाद के स्टेडियम में सनसनी मचा दी.

Praful Hinge: 'पहले ही बोल दिया था कि...' प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी ने विकेट पर दिया बड़ा बयान
Praful Hinge on vaibhav Sooryavanshi

Praful Hinge on vaibhav Sooryavanshi Wicket: नागपुर के नंदनवन मोहल्ला में देर रात फ़ैन्स का तांता लगा हुआ है. करियर का पहला आईपीएल खेलते हुए हैदराबाद के पहले ओवर में ही तीन विकेट लेकर धूम मचाने वाले प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे छह मिनट से कम के एक ओवर में तीन विकेट लेकर स्टारडम की चमकती दुनिया में कदम रख लिया. प्रफुल्ल प्रकाश ने अपने IPL के पहले मैच के पहले ही ओवर के दूसरे, चौथे और छठे गेंद पर विकेट लेकर हैदराबाद के स्टेडियम में सनसनी मचा दी. प्रफुल्ल ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान ड्रि प्रिटोरियस के विकेट ले लिये. यही नहीं प्रफुल्ल ने अपने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर कप्तान रियान पराग का विकेट भी अपने नाम कर लिया. 

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए मैन ऑफ़ द मैच (4-0-34-4) प्रफुल्ल अपने मैनिफ़ेस्टेशन के बारे में कहते हैं,"मैंने मैच से पहले ये ज़रूर सोचा था कि मैं पहले मैच में 4 या 5 विकेट लूंगा. मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया था तो पिताजी को बोला था कि मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं." प्रफुल्ल ये भी बताते हैं,"मेरे लिए वैभव सूर्यवंशी का विकेट सबसे ख़ास रहा. मैंने दोस्तों को बोल कर रखा था कि पहली गेंद पर बाउंसर देकर वैभव को आउट करुंगा." नवजोत सिंह सिद्धू स्टार स्पोर्ट्स पर कहते हैं,"प्रफुल्ल पहले बैटर बनना चाहता था. लेकिन पिताजी ने कहा कि बेटा तू बॉलर बन. सबकी नज़रें वैभव पर थीं और और उसने तीन इन-फॉर्म बैटर्स के विकेट ले लिये."

हैदराबाद ने रोका राजस्थान का 'विजयरथ'

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया. इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया. इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा राजस्थान की जीत का सिलसिला भी टूट गया. 5 में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि 5 में से 2 मैच जीतकर हैदराबाद चौथे पायदान पर पहुंच गई है. 

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई. डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट निकालकर आरआर को संकट में डाल दिया. दूसरे ओवर में टीम ने यशस्वी जायसवाल (1) का विकेट भी खो दिया. अगले ओवर में कप्तान रियान पराग (0) भी चलते बने. आलम ये था कि टीम 3 ओवरों की समाप्ति तक महज 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी.

इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया था, लेकिन 127 के स्कोर पर इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से परेशानी में आ गई.

फरेरा 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 45 रन बनाए. तुषार देशपांडे ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 सफलता प्राप्त की. इनके अलावा, ईशान मलिंगा ने 2 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: वर्ल्ड क्रिकेट का नया सिक्सर किंग, हर 5वीं गेंद पर जड़ रहा छक्का, दोगुने अंतर से टूटेगा पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस का पहले ही ओवर में कर दिया काम तमाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com