विज्ञापन

SRH vs RR Eliminator: मल्लनपुर में आज 'पावर-प्ले' की सबसे बड़ी जंग, 'छोटे उस्ताद' मारेंगे बाजी, या हेड, अभिषेक करेंगे खेला?

Vaibhav Sooryavanshi V/S Abhishek Sharma: अभी तक वैभव पावर-प्ले में सभी पर भारी हैं, लेकिन दहाड़ अभिषेक , जायसवाल और ट्रेविस हेड भी रहे हैं. सभी के आंकड़े बोल रहे हैं और आज देखने की बात होगी कि कौन किस पर भारी पड़ता है

SRH vs RR Eliminator:  मल्लनपुर में आज 'पावर-प्ले' की सबसे बड़ी जंग, 'छोटे उस्ताद' मारेंगे बाजी, या हेड, अभिषेक करेंगे खेला?
Indian Premier League 2026: वैभव सूर्यवंशी फिलहाल पावर-प्ले के बॉस हैं
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज मल्लनपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेले जाने वाले आर-पार के इलिमिनेटर मुकाबले में विजेता का परिणाम बहुत हद तक इस पर निर्भर करेगा कि पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में कौन सी टीम कैसा प्रदर्शन करती है. अभी तक के सफर में राजस्थान और हैदराबाद दोनों ने ही पावर-प्ले में जमकर बवाल काटा है. और आज यह का परिणाम का रिश्ता इस पर है कि उसके पावर-प्ले के शूरवीर मसलन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi vs Abhishek Sharma) बनाम अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल बनाम (Jaiswal vs head) ट्रेविस हेड की टक्कर कैसी रहती है. 

दोनों ही टीमों का खतरनाक पावर-प्ले औसत

राजस्थान और हैदराबाद शुरुआती 6 ओवरों में रन बनाने के मामले में एक दूसरे से जबर्दस्त मुकाबला करते दिख रहे हैं. इलिमिनेटर से पहले तक राजस्थान का पावर-प्ले में औसत 11.54 और हैदराबाद का एवरेज 11.02 का है. और यह औसत बताने के लिए काफी है कि मेगा टूर्नामेंट में शुरुआती छह ओवरों में किस स्तर की बैटिंग हो रही है. और इनके पावर-प्ले शूरवीर क्या करने में सक्षम हैं. 

वैभव सूर्यवंशी V/S अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया में भविष्य में एक जगह के कड़े प्रतिस्पर्धी फिलहाल पावर-प्ले में अभिषेक सहित कभी को धता बताए हुए है. वैभव का अभी तक के सफ में 14 मैचों के पावर-प्ले में 61.42 का औसत और 231.18 का स्ट्राइक रेट है, तो वहीं अभिषेक शर्मा का औसत 45 और स्ट्राइक-रेट 223 है. 

ट्रेविस हेड V/S यशस्वी जायसवाल

जहां सूर्यवंशी हैदराबाद के तूफानी लेफ्टी अभिषेक पर हावी हैं, तो यही बात कुछ हद तक जायसवाल पर भी लागू होती है. जायसवाल पावर-प्ले में औसत (36.20) के मामले में तो हेड (34.50 ) से आगे हैं, लेकिन  जब बात इन ओवरों में स्ट्राइक-रेट की आती है, तो यशस्वी (165.00) कंगारू स्टार लेफ्टी बल्लेबाज हेड (185.00) से पीछे रह जाते हैं. साफ है कि पावर-प्ले की लड़ाई बहुत ही जबर्जस्त होने जा रही है. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com