विज्ञापन

SRH vs RCB: छक्कों की 'स्पीड' में रजट पाटीदार का तूफानी रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पीछे छोड़ा मचाई खलबली

Rajat Patidar Surpass Chris Gayle: हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलकर यह तय किया कि बेंगलुरु प्वॉइंट टेबल में टॉप पर फिनिश करे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने क्रिस गेल का महारिकॉर्ड भी तोडा.

SRH vs RCB: छक्कों की 'स्पीड' में रजट पाटीदार का तूफानी रिकॉर्ड,  क्रिस गेल को पीछे छोड़ा मचाई खलबली
Rajat Patidar, Fewest balls to reach 100 sixes in IPL:

Rajat Patidar, Fewest balls to reach 100 sixes in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्द्धशकीय पारी खेली. वह टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने यह जरूर तय किया कि टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करे. पहले उन्होंने  देवदत्त पडिक्कल और फिर क्रुणाल पांड्या के साथ साझेदारी कर टीम का स्कोर 166 पहुंचाया. रजत शुक्रवार को अपने अंदाज के विपरीत खेले. उन्होंने सिर्फ एक छक्का लगाया. हालांकि, इस छक्के के साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का एक मेगा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के

रजत पाटीदार अब गेंदों के लिहाज से आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्हें ऐसा करने के लिए 933 गेंदों का सामना किया. जबकि छक्कों के शहंशाह क्रिस गेल ने 943 गेंदों में अपनी छक्कों की सेंचुरी पूरी कि थी. कोलकाता के ऑल-राउंडर सुनील नरेन ने 950 गेंद और शिवम दुबे ने 992 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. 

रजत अब आईुपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं.  ओवरऑल खिलाड़ियों की लिस्ट में उनसे आगे आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन है. आंद्रे रसेल ने 657 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि छक्कों का शतक लगाने के लिए निकोलस पूरन को 884 गेंद लगी थी. 

इस सीजन धमाल मचा रहे पाटीदार

रजत पाटीदार सिर्फ कप्तानी में ही नहीं बल्कि बल्ले से भी धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने 13 मैचों में 35.73 की औसत और 183.64 की स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए हैं. पाटीदार बेंगलुरु के लिए मौजूदा सीजन में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि इस सीजन 32 छक्के लगा चुके हैं. पाटीदार मौजूदा सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं. 

हैदराबाद के गेंदबाजों ने किया धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद बेंगलुरु के कप्तान ने हैदराबाद के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्लो  गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया.

मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत ने कहा,"मुझे लगता है कि उनके टॉप पांच बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा खेला, और उन्होंने पहली इनिंग में पूरी तरह से दबदबा बनाया." पिच को लेकर बात करते हुए रजत ने कहा,"सच में नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि धीमी बाउंसर कारगर साबित हो रही थी. हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार अंदाज में धीमी बाउंसर और यॉर्कर का इस्तेमाल किया. यकीनन पहले स्थान पर रहना हमारी प्राथमिकता थी, लेकिन मुझे लगता है कि पहली पारी में बहुत रन बन गए थे. इस विकेट पर मेरे हिसाब से 255 रनों का स्कोर काफी अच्छा टोटल है."

यह भी पढ़ें: Virat Kohli vs Travis Head: पहले तू-तू मैं-मैं...फिर नहीं मिलाया हाथ, ट्रेविस हेड की किस बात से भड़के विराट कोहली?

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB: छक्कों की 'स्पीड' में रजट पाटीदार का तूफानी रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पीछे छोड़ा मचाई खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com