विज्ञापन

SRH मालकिन काव्या मारन इस म्यूजिक कंपोजर से करने जा रहीं शादी? रिश्तेदार ने किया कंफर्म

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर म्यूजिक कंपोजर के अंकल ने बड़ा बयान दिया है.

SRH मालकिन काव्या मारन इस म्यूजिक कंपोजर से करने जा रहीं शादी? रिश्तेदार ने किया कंफर्म
SRH Owner Kavya Maran Wedding Anirudh Ravichander

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और स्टार म्यूज़िशियन अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें बीते कुछ समय से सोशल मीडिया में तैर रही हैं. इस कपल ने खुलकर कभी कुछ नहीं कहा है. लेकिन जेलर के कंपोज़र ने हमेशा ही शादी की अफवाहों को खारिज किया है. हालांकि, अब इन अनिरुद्ध के परिवार के ही एक सदस्य ने कंफर्म किया है कि दोनों की जल्द ही शादी होने वाली है. अनिरुद्ध के रिश्तेदार, एक्टर और ड्रामा आर्टिस्ट वाई जी महेंद्र ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों की शादी को लेकर बात की है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, वाई जी महेंद्र ने कोलावेरी डी कंपोजर के कंपोजर को लेकर कहा,"वह बहुत सॉफ्ट लड़का है." शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने जो सुना है, उसके हिसाब से वे शादी करने वाले हैं. वह लड़की कोई आम लड़की नहीं है. उसमें इतनी बड़ी टीम (SRH) को संभालने की काबिलियत है. उसे अपने पिता के बिज़नेस जीन्स मिले हैं. वे एक अच्छी जोड़ी हैं. उन दोनों को एक साथ मिलकर म्यूज़िक बिज़नेस में लग जाना चाहिए." बता दें, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है. ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी इंतज़ार है.

काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के मालिक और भारत के दिग्गज कारोबारी कलानिधि मारन की बेटी हैं. उन्होंने चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से ग्रेजुएशन और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के 'लियोनार्ड एन. स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस' से एमबीए किया है. वह सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जहां वह ग्रुप के FM रेडियो और म्यूजिक चैनलों के ऑपरेशन्स को देखती हैं. साल 2016 से काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल रही हैं. 

एक साल से ज़्यादा समय से अनिरुद्ध और काव्या मारन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा हो रही है. हालांकि अनिरुद्ध ने पहले सोशल मीडिया पर इन खबरों को हंसी में उड़ा दिया था. फिलहाल दोनों की शादी की कोई तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन डेक्कन हेराल्ड की मानें तो दोनों इस नवंबर या दिसंबर में सर्दियों में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. खबर है कि यह कपल स्पेन में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहा है, जिसके बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा.

यह भी पढ़ें: SRH की मालकिन काव्या मारन इस म्यूजिक कंपोजर से करने जा रहीं शादी? सामने आया अपडेट

यह भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, महिला क्रिकेट के सबसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने पर नजरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunrisers Hyderabad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com