कलाम को खेल जगत का सलाम, सचिन-विराट और सायना-सानिया ने किए ट्वीट

कलाम को खेल जगत का सलाम, सचिन-विराट और सायना-सानिया ने किए ट्वीट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मौत से आज पूरा देश गमगीन है और अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। खेल की दुनिया भी इससे अछूती नहीं है। भारत के सभी बड़े खेल सितारों ने दुख की इस घडी में अपना संदेश दिया है और इसे देश के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

एक नज़र कुछ बडे खिलाड़ियों के ट्वीट् पर :

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सचिन तेंदुलकर (@sachin_rt )- देश एक बड़़ी शख्सियत के शोक में डूबा है सचिन तेंदुलकर (@sachin_rt )- देश एक बड़़ी शख्सियत के शोक में डूबा है

वीवीएस लक्ष्मण (@VVSLaxman281) वो केवल राष्ट्रपति नहीं थे बल्कि सबसे बड़ी प्रेरणा थे। सबसे विनम्र इंसान की कमी देश हमेशा महसूस करेगा। विराट कोहली (@imVkohli) आप सबके रोल मॉडल थे, जिनके पास देश के लिए सपना था। सलाम! शिखर धवन (@SDhawan25)- आप दुनिया में नहीं हैं लेकिन आपका सपना सदा रहेगा हरभजन सिंह (@harbhajan_singh)- आप हमेशा भारत के सबसे प्रिय, सबसे विनम्र और सबसे प्यारे राष्ट्रपति के रूप में याद रखे जाओगे। मो. कैफ़ (@KaifSays)- लोगों के लिए प्रेरणा रहोगे। देश ने अपना होनहार बेटा खो दिया। सानिया मिर्ज़ा (@MirzaSania)- आज का दिन बेहद खराब था। कलाम साहब के जाने का बहुत दुख है।