विज्ञापन
Story ProgressBack

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 11 mins
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| टिपिकल विराट कोहली स्लॉग स्वीप इस गेंद पर आया जो उन्होंने हाल ही में मारना सीखा है| मिड विकेट पर फील्डर तेज़ी से इस गेंद पर आये और बल्लेबाजों को दो रन पर ही सीमित किया| 10 के बाद 75/3 भारत| ये पहला हाफ काफी रोमांचक रहा है|

9.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है| डीप से कीपर के पास थ्रो अच्छा था लेकिन तब तक विराट काफी अंदर आ चुके थे|

9.4 ओवर (1 रन) इस बार घूमती हुई गेंद को ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|

9.3 ओवर (0 रन) इस बार अक्षर ने घूमती हुई गेंद को बैक फुट से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका| समझदारी दिखा रहे हैं अक्षर यहाँ पर|

9.2 ओवर (0 रन) इस बार विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका है|

9.1 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड डाली गई गुगली गेंद कोहली के लिए| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|

9.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

8.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल के साथ हुई है ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हो सका है|

8.5 ओवर (0 रन) इस बार लेंथ में बदलाव किया है| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

8.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! स्लॉट में गेंद तो फिर उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया है!! अक्षर पटेल अपनी कला दिखाते हुए| टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|

8.3 ओवर (1 रन) बड़ी समझदारी के साथ कोहली ने बैक फुट पर जाकर ऑफ़ साइड की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर अक्षर ने एक बार फिर से विराट को स्ट्राइक पर लाया है| इस बार बाहर डाली गई थी गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

8.1 ओवर (1 रन) समझदारी भरा क्रिकेट टीम इंडिया की तरफ से खेला जा रहा है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ विराट ने इस गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है| 59/3 भारत|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल से इस बार काम चलाया है| अक्षर ने इस बार अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा| मिड विकेट फील्डर ने इसे रोका|

7.4 ओवर (0 रन) फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! वाओ!!  पहला बड़ा शॉट इस पारी का आता हुआ| ये बॉल तो फील्डर क्लासेन के ठीक ऊपर से सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| जिस तरह से शॉट खेला था सबको लगा था कि फील्डर इसे लपक लेंगे लेकिन भाग्य का साथ मिल गया|

7.2 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| विराट ने उसपर मिड विकेट की दिशा में फ्लिक शॉट खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|

7.1 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव किया है अक्षर ने इस बार आगे की ऑफ़ स्पिन गेंद को जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया है|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

6.5 ओवर (1 रन) शॉर्ट बॉल बाउंसर!! विराट कोहली ने उसे स्क्वायर लेग की तरफ नीचे रखते हुए पुल कर दिया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन भागने का ही मौका बन पाया|

6.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! हार्ड लेंथ गेंद| पड़कर अंदर की तरफ आई बॉल| विराट उसे लेग साइड पर तह्लाना चाहते थे लेकिन गति और उछाल से चकमा खाए और शरीर से जाकर लग गई गेंद|

6.3 ओवर (1 रन) एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बैक वार्ड पॉइंट की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|

6.2 ओवर (0 रन) टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

6.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|

5.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल के साथ समाप्त होगा ये ओवर| लगातार छह गेंदों पर समझदारी के साथ खेलते हुए बल्लेबाजों ने रन्स बटोरे हैं| इस बार विराट ने अपनी कलाईयों का इस्तेमाल किया था एक रन के लिए| 45/3 भारत, पॉवर प्ले हुआ समाप्त|

5.5 ओवर (1 रन) पांच गेंद पांच सिंगल यहाँ पर आया है| गेंद की टर्न को देखते हुए लेग साइड पर उसे टहलाया| गैप में गई बॉल जिसका फायदा उठाये हुए एक रन बटोर लिया|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| विराट द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल हुआ और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|

5.3 ओवर (1 रन) एक और समझदारी भरा सिंगल यहाँ पर मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया| समझदारी भरा क्रिकेट जारी|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
IND vs ZIM: ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा की जगह ले पायेगा ये स्टार बल्लेबाज? करियर की शुरुआत में ही बना ऐसा संयोग
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
There are 3 opener in race to replance Rohit Sharma in T20, Sehwag puts stamp on this name by going one step ahead
Next Article
रोहित की जगह लेने के लिए अब इन 3 ओपनरों के बीच कड़ी टक्कर, सहवाग ने एक कदम आगे जाकर इस नाम पर लगाई मुहर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;