विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2023

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सेंट जॉर्ज पार्क, केबेरहा में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका!

9.5 ओवर (4 रन) चौका बाई के रूप में आता हुआ!!

9.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

9.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर रिंकू ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|

ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

9.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड मोहम्मद सिराज| एक और बड़े विकेट का पतन| हेनरिक क्लासेन 7 रन बनाकर वापिस लौटे| भारत गेम में वापसी करता हुआ| सिराज को मिली पहली सफलता| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई लेंथ गेंद पर खड़े-खड़े शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक बढ़िया जज कैच पूरा किया| 108/4 अफ्रीका|

9.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

डेविड मिलर नए बल्लेबाज़ हैं...

8.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! तीसरा विकेट अफ़्रीकी टीम यहाँ पर गंवाती हुई!! कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली विकेट!! रीजा हेंड्रिक्स 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| एलिवेशन नहीं मिल सका और हवा में खेल दिया| फील्डर वहां मौजूद सूर्यकुमार यादव जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| निराश होकर बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर चलते बने| 108/3 दक्षिण अफ्रीका|

8.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

8.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आता हुआ पहला बड़ा शॉट!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

8.1 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ अफ्रीकी टीम का 100 रन बोर्ड पर लग गया है|  ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई सीमा रेखा के पार|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| विकटों के बीच रखी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| 96/2 दक्षिण अफ्रीका|

हेनरिक क्लासेन अब क्रीज़ पर आयेंगे...

7.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! भारत के हाथ लगी दूसरी बड़ी विकेट!! मुकेश कुमार के हाथ लगी पहली विकेट!! एडन मार्करम 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 54 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतर संपर्क नहीं हो सका और बॉल सीधा बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर मोहम्मद सिराज ने हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 96/2 दक्षिण अफ्रीका|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एडन मार्करम के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|

7.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|

7.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई गेंद और बल्लेबाज़ ने भागकर एक रन पूरा कर लिया|

7.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया| 87/1 भारत|

6.5 ओवर (1 रन) इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर जबतक उसे फील्ड करते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|

6.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला| एक छोटा सा गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.2 ओवर (4 रन) भाग्यशाली चौका! बाल-बाल बचे बोल्ड होने से एडन| ये गेंद लेग स्टम्प के काफी पास से निकल गई और कीपर को चकमा देते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई| रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन इन साइड एज लेकर विकटों के पास से निकल गई गेंद|

6.1 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ|

6.1 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग थी गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| कीपर ने उसे लपका| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बाहर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल किया| 78/1 अफ्रीका|

5.5 ओवर (1 रन) स्लोवर बाउंसर! लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|

5.4 ओवर (4 रन) चौका! करार कवर ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| आगे की गेंद का पूरा फायदा हेंड्रिक्स ने उठाया है| एक शानदार शुरुआत अपनी टीम को दिलाया है|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! बाहर डाली गई गेंद पर बल्ले का फेस खोला| फील्डर को भेदा और बड़ी आसानी से चौका बटोर लिया| बल्लेबाज़ी आसान होती हुई नज़र आ रही है यहाँ पर|

5.2 ओवर (0 रन) कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|

5.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com