विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गयी, शरीर में दो स्टेंट डाले गए

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, ‘उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद हमने एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया', भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 48 वर्षीय गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उनके कई परीक्षण किये गये.

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गयी, शरीर में दो स्टेंट डाले गए
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली
कोलकाता:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की वीरवार को यहां एक निजी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गयी. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मशूहर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने गांगुली (Sourav Ganguly) के तमाम परीक्षणों की जांच करने और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि इस 48 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान की धमनियों के अवरोध को हटाने के लिये दो स्टेंट डाले गये. 

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, ‘उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद हमने एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया', भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 48 वर्षीय गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उनके कई परीक्षण किये गये.

गांगुली ने तीन सप्ताह पहले अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं जिनके लिये स्टेंट लगाये गये.  डॉक्टर ने कहा,‘गांगुली को बुधवार रात अच्छी नींद आई. उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया.'परिवार के सूत्र के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुबह गांगुली को फोन करके उनका हाल चाल पूछा. माकपा के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य भी अस्पताल पहुंचे थे. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com