विज्ञापन

T20 World Cup 2026 Semi: 'ज्यादा समय तक कोचिंग का भार नहीं ले पाएंगे', सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को लेकर की भविष्यवाणी

Sourav Ganguly Big Statement on Gautam Gambhir: सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है.

T20 World Cup 2026 Semi: 'ज्यादा समय तक  कोचिंग का भार नहीं ले पाएंगे', सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को लेकर की भविष्यवाणी
Sourav Ganguly Predicted on Gautam Gambhir

IND vs ENG, T20 World Cup 2026, Sourav Ganguly on Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने T 20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई. टीम की इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संजू की दमदार पारी की जमकर सराहना की है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह भी दी.

सौरव गांगुली ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि संजू सैमसन एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार मौका मिलना चाहिए. दादा ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा था और इस मैच में संजू की 97 रनों की नाबाद पारी लाजवाब रही. 

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "संजू सैमसन उस तरह के खिलाड़ी हैं, जो अगर क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो विपक्षी टीम को काफी परेशान करते हैं. सैमसन ने मैच की स्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी की, जिसका फायदा टीम को मिला."

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

गौतम गंभीर जल्द छोड़ सकते हैं कोचिंग

इसके अलावा सौरव गांगुली ने माना है कि गंभीर कुछ समय बाद जल्द ही टीम इंडिया की कोचिंग से खुद को अलग कर सकते हैं .गांगुली ने Free Hit by LegaXy के दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की और कहा कि टीम इंडिया की कोचिंग करना आसान नहीं है. उम्मीद पूरी है कि गंभीर ज्यादा समय तक टीम की कोचिंग का भार नहीं लेंगे. 

सौरव गांगुली ने कहा, "गौतम बहुत अच्छा काम कर रहा है, मुझे यकीन है कि एक दिन ऐसा आएगा जब वो इस कोचिंग के रोल से खुद को अलग कर लेंगे. मुझे यकीन है कि गौतम गंभीर एक मज़बूत कैरेक्टर है. वह ड्रेसिंग रूम में अपने आइडिया को लेकर क्लियर है . देखिए उसका एक छोटा परिवार भी है, हां, दो छोटी लड़कियां हैं. तो ज़ाहिर है एक समय ऐसा आएगा जब वह भी इससे दूर जाना चाहेगा.. क्योंकि यह आसान नहीं" . 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com