विज्ञापन

'वह किसी भी टीम में जगह बना सकता है', इस खिलाड़ी को T-20 में मौका न मिलने से हैरत में हैं सौरव गांगुली

Sourav Ganguly react on Shreyas Iyer: सौरव गांगुली ने उस खिलाड़ी को लेकर अपनी राय दी है जिसे दिसंबर 2023 के बाद से T20I मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है.

'वह किसी भी टीम में जगह बना सकता है', इस खिलाड़ी को T-20 में मौका न मिलने से हैरत में हैं सौरव गांगुली
Sourav Ganguly Big Statement on Shreyas Iyer

Sourav Ganguly on Shreyas Iyer: भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने माना है कि भारत की 'दूसरी श्रेणी' की टीम भी T20I क्रिकेट में दूसरी बड़ी टीमों को हराने की सक्षता रखती है. गांगुली ने विशेष रूप से एक ऐसे खिलाड़ी का ज़िक्र किया, जिसे भारतीय टीम में शामिल न किए जाने से वे हैरान हैं. गांगुली ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ताकत और गहराई पर हैरानी जताई, और कहा कि श्रेयस अय्यर का सीनियर टी-20टीम में जगह न बना पाना उन्हें हैरान कर देता है.

RevSportz पर बात करते हुए गांगुली ने कहा, "भारत T20 वर्ल्ड कप के लिए एक दूसरी टीम भी उतार सकता था. विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल, पंत.. यशस्वी को खेलने का मौका नहीं मिलता. वैभव सूर्यवंशी दुनिया की किसी भी टीम में आसानी से जगह बना सकते हैं." उन्होंने अपनी बात आगे ले जाते  हुए कहा, "श्रेयस अय्यर को टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिलता. मैं इस बात से पूरी तरह हैरान हूं कि उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाता है. "

उन्होंने आगे कहा, "फिर आपके पास हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी हैं.  कुलदीप यादव को भी खेलने का मौका ज्यादा नहीं मिल पाता है. इसलिए, भारत T20 की एक और टीम उतार सकता है औरदूसरी बड़ी से बड़ी टीमों को   हरा सकता है."

ये भी पढ़ें- 'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com