विज्ञापन

'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी

Jitesh Sharma on Vaibhav Suryavanshi: जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने सुर्खियां बटोर ली है.

'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी
IPL 2026, Jitesh Sharma big Statement on Vaibhav Sooryavanshi

Jitesh Sharma about Vaibhav Suryavanshi : काफी कम समय में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. विश्व क्रिकेट में वैभव की बल्लेबाजी की तुलना क्रिस गेल से होने लगी है, यही नहीं हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वैभव ने गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की बात भी की है, अब सबकी नजर आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी पर है, पिछले सीजन  वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया था. ऐसे में इस बार वैभव अपनी बल्लेबाजी से किस तरह का परफॉर्मेंस करेंगे. यह देखना काफी दिलचस्प होगा. लेकिन आईपीएल के आगाज होने से पहले आरसीबी के जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है और माना है कि यह युवा खिलाड़ी अपने करियर में कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा. जितेश शर्मा का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जितेश शर्मा ने वैभव पर दिलचस्प टिप्पणी करके हलचल मचा दी है. एबी डिविलियर्स के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए जितेश ने वैभव की हो रही तारीफो से अलग एक अलग नज़रिया पेश किया, खासकर मैदान के बाहर उनके अनुशासन के मामले में.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

एक ओर जहां एबी ने वैभव की मैच्योरिटी और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ की, एबी ने माना है कि वैभव बेहतरीन खिलाड़ी है. उन्होंने कहा,  "मैंने उसे अंडर-19 के दौरान देखा था..आईपीएल और बड़ी लीग क्रिकेट का अनुभव लेने के बाद, हमेशा एक जैसे स्टैंडर्ड बनाए रखना आसान नहीं होता. लेकिन मैं जिस तरह से उसने वर्ल्ड कप में खेला, उससे बहुत प्रभावित हुआ..बहुत ही प्रोफेशनल.  अपनी उम्र के हिसाब से वह अविश्वसनीय रूप से मैच्योर है."

Latest and Breaking News on NDTV

एबी ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "मैं उसके खेलने के तरीके की बात कर रहा हूं,  वह अपनी गेम प्लान पर कायम रहा. उसने वैसे ही खेला जैसे वह आईपीएल में खेलता था. उसने किसी और जैसा बनने की कोशिश नहीं की. वह गेंदबाज़ों के सामने घमंडी नहीं था.  लेकिन वह प्रोफेशनल बन जाएगा. "

वहीं, दूसरी ओर जितेश शर्मा एबी की बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं.  जितेश वैभव की मैदान के बाहर की आदतों से पूरी तरह सहमत नहीं थे.  इस युवा बल्लेबाज़ के साथ अपनी निजी मुलाकातों के किस्से सुनाते हुए उन्होंने बताया कि बार-बार सलाह देने के बावजूद, वैभव देर रात आइसक्रीम खाने की अपनी आदत नहीं छोड़ रहे हैं. 

वह प्रोफेशनल नहीं है

जितेश शर्मा ने कहा, "वह प्रोफेशनल नहीं है.. मैं यह पक्के तौर पर कह सकता हूं, जितेश हंसते हुए बोले..हर कोई उसे प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी ऐसा बन पाएगा..कम से कम मैदान के बाहर तो बिल्कुल नहीं. मैदान पर शायद बन जाए. मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं. मैं उससे कहता हूं कि रात में आइसक्रीम मत खाओ, लेकिन वह मेरी बात कभी नहीं सुनता. "

जितेश शर्मा का यह बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है. जिस तरह से जितेश ने वैभव की आदतों को लेकर बात की है उससे कहीं न कहीं आने वाले समय में उनकी फिटनेस को लेकर समस्या हो सकती है. जैसे-जैसे यह 14 साल का खिलाड़ी अपने खेल के सफ़र में अगला कदम बढ़ा रहा है, उसकी डाइट और फ़िटनेस इस बात को तय करने में अहम भूमिका निभाएगी कि वह अपने करियर में कितनी ऊंचाइयों तक पहुंच पाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com