विज्ञापन

पाकिस्तान के यू-टर्न मारने पर सौरव गांगुली के इस बयान से उड़ जाएगी पाकिस्तान की नींद

Pakistan’s boycott U-turn Drama: भारत-पाक महामुक़ाबले के मुमकिन होने से पहले क्रिकेट की दुनिया की तीन सरकारें, चार क्रिकेट बोर्ड (पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई) और ICC सोमवार को ज़बरदस्त तरीके से एक्टिव हो गईं

पाकिस्तान के यू-टर्न मारने पर सौरव गांगुली के इस बयान से उड़ जाएगी पाकिस्तान की नींद
Sourav Ganguly on Pakistan’s boycott U-turn Drama:

Sourav Ganguly first reaction on IND vs PAK match: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच पर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने रिएक्ट किया है. सौरव गांगुली ने माना है कि भारत और पाकिस्तान का मैच बड़ा होगा और भारतीय टीम, पाकिस्तान को आसानी के साथ हरा देगी. ANI के साथ बात करते हुए गांगुली ने कहा"यह वर्ल्ड कप का एक बड़ा मैच होगा, मैच 15 फरवरी को है, पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा. भारत एक बहुत अच्छी टीम है. "

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामा  पर भी गांगुली ने बात की थी और कहा था कि पाकिस्तान जो रवैये अपना रहा है वह समझ से परे है. गांगुली ने कहा था कि, "किस बात के लिए वर्ल्ड कप से पीछे हट रहे हैं? वे वैसे भी श्रीलंका में खेल रहे हैं. मुझे पाकिस्तान के पीछे हटने पर हैरानी हो रही है.वर्ल्ड कप में हर पॉइंट ज़रूरी होता है."

वहीं, दूसरी ओर  T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा,  "टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी हुई है.  अब तक, ऐसा नहीं लग रहा है कि कोई भी टीम अपनी जगह से हटी हुई है, चाहे वह नीदरलैंड्स हो, स्कॉटलैंड हो या नेपाल... भारतीय टीम में, अभिषेक शर्मा, बुमराह, सूर्या और ईशान किशन मेरे पसंदीदा हैं क्रिकेटर हैं जो इस वर्ल्ड कप में कमाल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC के अल्टीमेटम के बाद T20 विश्वकप में भारत के साथ खेलने को तैयार, शहबाज ने दी सफाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com