India Champions vs Pakistan Champions, World Championship of Legends 2024: इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच आज (13 जुलाई) वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया सेमी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को मात देते हुए फाइनल में पहुंची है. वहीं विपक्षी टीम पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप को हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया है. दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए जंग बर्मिंघम में होगी. फैंस इस हाई वोल्टेज मुकाबले को रात 9 बजे से देख सकते हैं.
'युवराज' सेना के लिए सबसे बड़ा खतरा बना यह पाकिस्तान खिलाड़ी
इंडिया चैंपियंस के लिए सबसे बड़ा खतरा तेज गेंदबाज सोहेल खान नजर आ रहे हैं. खान ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम को फाइनल में पहुंचाने का कारनामा किया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, सेमी फाइनल मुकाबले में एक समय वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतती हुई नजर आ रही थी, लेकिन खान की उम्दा गेंदबाजी के आगे कैरेबियन खिलाड़ी ढेर हो गए.
ग्रीन टीम के लिए सेमी फाइनल मुकाबले में सोहेल खान ने कुल 3.5 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच उन्होंने 5.50 की इकोनॉमी से 21 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके शिकार क्रिस गेल (22) समेत चैडविक वाल्टन, जेरोम टेलर और सुलेमान बेन बने.
कोहली को लेकर विवादास्पद बयान दे चुके हैं सोहेल खान
सोहेल खान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर विवादास्पद बयान दे चुके हैं. दरअसल, एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान खान ने कहा था कि कोहली मुझसे मैदान में उलझ रहे थे. ऐसे में मैंने उनको जवाब देते हुए कहा था, 'बेटा जब तुम अंडर-19 खेल रहे थे. तब मैं टेस्ट मैच खेल रहा था.'
हैरानी वाली बात तो यह रही कि खान के मुताबिक कोहली यह बात सुनकर शांत हो गए थे. यह बात कुछ पचती नहीं है. क्योंकि कोहली के मिजाज से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है.
सोहेल के मुताबिक मैदान में जब उनके और कोहली के बीच बहस चल रही थी. उस दौरान दोनों टीमों के कप्तान पास आए और उनका मामला सुलझाया. जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हो सका.
यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,4,4, बूम बूम अफरीदी की निकल गई हेंकड़ी, 2 ओवर में लुटाए 40 रन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं