विज्ञापन

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने महिला एशियन गेम्स में रचा इतिहास, ये है टॉप तीन सबसे बड़ी साझेदारी

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने महिला एशियन गेम्स में रचा इतिहास, ये है टॉप तीन सबसे बड़ी साझेदारी
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़कर महिला एशियाई खेलों के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

भारतीय टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाते हुए स्मृति और शेफाली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया. हालांकि शेफाली अपने अर्धशतक से चूक गईं और 48 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन तब तक वह भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुकी थीं. दूसरी ओर, स्मृति मंधाना ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 45 गेंदों में 79 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

मंधाना और शेफाली के बीच हुई 99 रन की साझेदारी अब महिला एशियाई खेलों में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है. इस सूची में पाकिस्तान की आयशा जफर और शवाल जुल्फिकार की 115 रन की साझेदारी शीर्ष पर है, जबकि इंडोनेशिया की नी लुह डेवी और नंदा सकारिनी 106 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

रैंकसाझेदारीटीमविपक्षी टीमसाल
1115 रनआयशा जफर, शवाल जुल्फिकारश्रीलंका2026
2106 रननी लुह डेवी, नंदा साकारिनीमंगोलिया2023
399 रनस्मृति मंधाना, शेफाली वर्माश्रीलंका2026
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Smriti Mandhana, Shafali Verma, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com