विज्ञापन

इतना बुरा हाल, सिर पर फिर इम्तिहान सवार, आंकड़ों से समझें हाल, 'सितारे' दे पाएंगे स्पिनरों का जवाब?

इसमें दो राय नहीं कि पिछले दो साल में घरेलू पिचों पर स्पिनरों के खिलाफ हुए हाल को देखते हुए भारतीय बल्लेबाजों का बड़ा टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ होने जा रहा है

इतना बुरा हाल, सिर पर फिर इम्तिहान सवार, आंकड़ों से समझें हाल, 'सितारे' दे पाएंगे स्पिनरों का जवाब?
कुछ लोगों को हैरानी होगी, लेकिन पिछली दो सीरीज में भारत में दो सीरीज में स्पिनरों के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ औसत ऋषभ पंत का है
Source: Social media

Indian Batters V/S Sri Lanka Spinners: टीम इंडिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच जारी है, तो गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में अभी खासा समय है, लेकिन श्रीलंका ने भारतीय बल्लेबाजों को घेरने का प्लान दौरा शुरू होने से पहले ही बना लिया था. और इसकी वजह भी 'थाली' में रखकर धुरंधर भारतीय बल्लेबाजों ने खुद श्रीलंका को दी है. जी हां, WTC फाइनल को जह़न में रखकर गॉल में उतरने वाले भारतीय स्टार बल्लेबाजों का सबसे बड़ा टेस्ट श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ होगा. यह कहना गलत नहीं होगा कि जब बात  स्पिनरों को खेलने की आती है, तो यहां के हालात भारत की परिस्थितियों की तुलना में मुश्किल हैं क्योंकि जब बात साल 2024 से अभी तक भारतीय जमीं पर स्पिनरों के खेलने की आती है, तो भारतीय सुपर सितारों के आंकड़े निराश करने वाले हैं. और यही आंकड़े गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों से पहले फैंस को डरा रही है. आप आंकड़ों पर जरा नजर डाल लीजिए.

घर में पिछले दो सीरीज (IND vs NZ, IND vs SA) में भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ

वास्तव में, अपनी धरती पर साल 2024 से न्यूजीलैंड के हाथों  हुए सफाए से लेकर श्रीलंका के खिलाफ पिछले दो सालों में खेली गई सीरीज को मिलाकर भारतीय बल्लेबाजों के आंकड़े स्पिनरों के खिलाफ बहुत ही ज्यादा सालने वाले रह हैं. यह न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज में 2-0 से सफाए में देखने को मिला, तो पिछले साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-0 से फिर से हुए सूपड़ा साफ में भी देखने को मिला. आप आंकड़ों के जरिए उन बल्लेबाजों का हाल समझें, जो इन दो सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. और ये बल्लेबाज अभी भी श्रीलंका के खिलाफ टीम में हैं. 

खिलाड़ी   मैचपारीरन vs स्पिनस्पिन पर आउटस्पिन पर औसत
ऋषभ पंत510246641.00
यशस्वी जायसवाल510164627.33
रवींद्र जडेजा510180725.71
शुभमन गिल35122430.50
केएल राहुल3641313.67
ध्रुव जुरेल240431.33

भारतीय पिचों पर हालिया सालों में ऊपर बताए गए  तमाम आंकड़े अपने आप में बताने के लिए काफी हैं कि भारतीय स्टार बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ कहां खड़े हैं. ऐसे में जब 25 अगस्त से बहुत ही अहम दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है, तो तुलनात्मक रूप से स्पिनरों की ज्याादा मददगार पिचों पर ये सितारे कैसा प्रदर्शन करेंगे यह देखने की बात होगी. 

ये श्रीलंकाई स्पिनर देगा भारतीय सितारों को चैलेंज

भारत का चैलेंज वार्मअप मैच से ही शुरू हो गया है. अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय स्टार बल्लेबाज वार्मअम मैच में मेजबान स्पिनर्स के सामने प्रदर्शन करते हैं, लेकिन असल चैलेंज 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तब होगा जब श्रीलंका के 34 वर्षीय प्रभात जयसूर्या भारतीय बल्लेबाजों के सामने होंगे. इस मैदान पर उन्होंने सिर्फ 11 टेस्ट में 81 विकेट चटकाए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 26.62 का है और वह 9 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. ऐसे में जयसूर्या भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. यही वजह है कि शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत की भूमिका बेहद अहम होगी. भारतीय बल्लेबाजों को सिर्फ विकेट बचाने की सोच से नहीं खेलना होगा, बल्कि स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करनी होगी.

ये भी पढ़ें-  IND vs SL: सीरीज से पहले फैंस की हो गई बल्ले-बल्ले, फ्री में जाइए मैच का लुत्फ उठाइए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Rahul Kannaur Lokesh, Shubman Singh Gill, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, India, Sri Lanka, Cricket, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com